Friday, June 19, 2026
BREAKING
मेक इन इंडिया’ को बड़ी सफलता, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग बनी देश की तीसरी सबसे बड़ी निर्यात कैटेगरी: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव केंद्र सरकार का फैसला: ईपीएफ जमा पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को फायदा जनजातीय समुदायों की जीवनशैली आध्यात्मिक मूल्यों के अनुरूप : राष्ट्रपति मुर्मु पीएम मोदी ने फ्रांस के एवियन में वैश्विक नेताओं से हुई मुलाकात की दिखाई झलक अमेरिकी राजदूत गोर की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, आतंकवाद और नशीले पदार्थों समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा जी-7 में पीएम मोदी ने रखा एआई पर भारत का ‘मानव’ विजन, सुरक्षा और समावेशिता पर जोर जी-7 में पीएम मोदी का संदेश, विकास का पैमाना सिर्फ जीडीपी नहीं बल्कि जनकल्याण हो फर्जी वीडियो बनाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: हरपाल सिंह चीमा पंजाब कई बार उजड़ा है; अब इसकी तरक्की की रफ्तार को धीमी न पड़ने दें: भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा

खेल

रोहित शर्मा 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर, आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास

13 जून, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली; रोहित शर्मा आज अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के दौरान मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगे। वह वनडे में भारत के लिए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे और 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे। रोहित शर्मा 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर, आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के हिमाचर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। विराट कोहली चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं, ऐसे में हर किसी की नजरें रोहित शर्मा पर होगी। रोहित शर्मा इंजरी से वापस आ रहे हैं, आईपीएल 2026 के दौरान उन्हें हैम्सट्रिंग में चोट लगी थी। अब वह बीसीसीआई का टेस्ट पास कर अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए एकदम फिट है। रोहित शर्मा जैसे ही धर्मशाला के मैदान पर खेलने के लिए उतरेंगे वैसे ही वह 37 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे और वनडे में भारत के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे।

थाईलैंड ने गेंदबाज़ी का फैसला किया

भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
जी हां, इससे पहले यह रिकॉर्ड 1983 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो मोहिंदर अमरनाथ के नाम था। मोहिंदर अमरनाथ ने 1989 में अपना आखिरी वनडे खेला था, तब वह 39 साल और 36 दिन के थे। वहीं आज जब रोहित शर्मा मैदान पर उतरेंगे तो उनकी उम्र 39 साल 44 दिन होगी और वह भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

वहीं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, जिन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा क्रिकेट खेला है। उन्होंने भी अपना आखिरी वनडे 38 साल 329 दिन की उम्र में खेला था। सचिन का आखिरी मैच 18 मार्च 2012 को मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ था।

ODI खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
बात ODI खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर की करें तो, ओवरऑल रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के टॉप-ऑर्डर बैटर नोलन क्लार्क के नाम है। क्लार्क 47 साल और 257 दिन के थे, जब उन्होंने 5 मार्च 1996 को रावलपिंडी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डच टीम को रिप्रेजेंट किया था।

ODI में खेलने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ियों की लिस्ट में क्लार्क के बाद ज़िम्बाब्वे के जॉन ट्रेकोस और इंग्लैंड के नॉर्मन गिफोर्ड हैं। ट्रेकोस ने अपना आखिरी ODI 45 साल और 312 दिन की उम्र में खेला था, जबकि गिफोर्ड ने अपना आखिरी ODI 44 साल और 361 दिन की उम्र में खेला था।

रोहित शर्मा 6 रन बनाते ही करेंगे एक और कमाल
हिटमैन रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ 6 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 16000 रन पूरा कर लेंगे। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे भारतीय ओपनर बनेंगे। सहवाग ने पारी का आगाज करते हुए 16,119 रन बनाए थे, अगर रोहित शर्मा को उन्हें पछाड़ना है तो इस सीरीज में कम से कम 126 रन बनाने होंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

विमेंस टी20 विश्व कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया

विमेंस टी20 विश्व कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में घाना की शानदार शुरुआत, पनामा को 1-0 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में घाना की शानदार शुरुआत, पनामा को 1-0 से हराया

काइलियन एमबाप्पे के डबल धमाके से फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया: फीफा वर्ल्ड कप 2026

काइलियन एमबाप्पे के डबल धमाके से फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया: फीफा वर्ल्ड कप 2026

लियोनेल मेसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया को 3-0 से हराया

लियोनेल मेसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अल्जीरिया को 3-0 से हराया

एर्लिंग हालैंड के डबल धमाके से नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इराक को 4-1 से हराया

एर्लिंग हालैंड के डबल धमाके से नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इराक को 4-1 से हराया

आज भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं निगाहें

आज भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं निगाहें

25 गेंदों के बाद रद्द करना पड़ गया ODI मैच, अब स्टेडियम पर मंडराया ICC के बैन का खतरा

25 गेंदों के बाद रद्द करना पड़ गया ODI मैच, अब स्टेडियम पर मंडराया ICC के बैन का खतरा

Womens T20 World Cup: बदल गई पूरी अंकतालिका, एक और हार से संकट में फंसा न्यूजीलैंड; भारत कहां पर?

Womens T20 World Cup: बदल गई पूरी अंकतालिका, एक और हार से संकट में फंसा न्यूजीलैंड; भारत कहां पर?

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलावों का ऐलान, ये 3 खिलाड़ी करने वाले हैं एकसाथ डेब्यू

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में 5 बदलावों का ऐलान, ये 3 खिलाड़ी करने वाले हैं एकसाथ डेब्यू

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे