Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज़; मेकर्स ने जारी किया दिलचस्प नया पोस्टर

01 अगस्त, 2026 06:57 PM

भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के ट्रेलर का इंतज़ार अब आखिरकार खत्म होने वाला है। मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश का एक दमदार नया पोस्टर जारी करते हुए ऐलान किया है कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज़ होगा। फिल्म के अब तक के कैंपेन की तरह यह नया पोस्टर भी रहस्य से भरपूर है। पोस्टर में यश के किरदार ‘राया’ की सिल्हूट नज़र आती है, जिसके हाथ में टॉमी गन है। यह झलक फिल्म की विशाल और रॉ दुनिया की ओर इशारा तो करती है, लेकिन कहानी के पत्ते अब भी नहीं खोलती। अब तक रिलीज़ हुए हर पोस्टर और टीज़र की तरह इस पोस्टर ने भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जहां फैंस कहानी और राया के सफर को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर का भव्य लॉन्च बेंगलुरु में होगा, जो यश और केवीएन प्रोडक्शंस का होम स्टेट भी है। 8 अगस्त की तारीख एक और खास वजह से यादगार है, क्योंकि इसी दिन ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग शुरू हुए पूरे दो साल पूरे हो जाएंगे।

अब तक फिल्म की हर झलक ने राज़ बनाए रखने की रणनीति अपनाई है। शानदार विजुअल्स और रहस्यमयी इमेजरी के जरिए दर्शक खुद ‘टॉक्सिक’ की दुनिया को जोड़ने की कोशिश करते रहे हैं। अब ट्रेलर उस अधूरी तस्वीर का आखिरी टुकड़ा बनने जा रहा है, जो दर्शकों को फिल्म की दुनिया, उसके किरदारों, उसके भव्य स्केल और साल की सबसे रहस्यमयी कहानी की पहली पूरी झलक देगा।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में रॉकिंग स्टार यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
कन्नड़ और अंग्रेज़ी में एक साथ शूट की गई यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में भी रिलीज़ होगी। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 26 अगस्त 2026, बुधवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज