Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

दुनिया

रूस ने यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों पर किया हमला, जेलेंस्की बोले- दागी गईं क्रूज मिसाइलें

20 जुलाई, 2025 04:44 PM

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि शनिवार देर रात रूसी सेना ने यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों पर बड़ा हमला किया है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि इस हमले में हवाई, जमीनी और समुद्री हथियारों के साथ-साथ ड्रोन भी शामिल थे। सभी निर्धारित लक्ष्यों को निशाना बनाया गया।

‘सिन्हुआ समाचार एजेंसी’ के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा कि रूस ने रातभर में 300 से ज्यादा ड्रोन और 30 से ज्यादा क्रूज मिसाइलें दागीं, जिससे ओडेसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसकी फोर्स ने रात भर में 71 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि राजधानी की ओर आते हुए 13 ड्रोनों को रोक दिया गया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को बताया था कि रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के एक और दौर के लिए तैयार है, लेकिन कीव स्पष्ट रूप से किसी जल्दबाजी में नहीं है।

दिमित्री पेसकोव ने कहा, “कीव स्पष्ट रूप से समय ले रहा है। हम अभी भी टाइमलाइन से संबंधित प्रस्तावों का इंतजार कर रहे हैं। रूसी पक्ष बातचीत जारी रखने और तीसरे दौर की बातचीत करने को तैयार है।”

इस बीच रूसी अखबार इजवेस्टिया से बात करते हुए, देश के उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत जारी रखेगा।

इस्तांबुल में हुई पिछली दो बैठकों में हिस्सा लेने वाले गालुजिन ने कहा, “यह सहमति बनी है कि रूस-यूक्रेनी सीधी बातचीत जारी रहेगी।”

रूसी रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते एक दिन में यूक्रेनी सैन्य इकाइयों ने स्पेशल ऑपरेशन एरिया में 1,195 से ज्यादा सैनिकों को गंवाया है। 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर