Sunday, April 05, 2026
BREAKING
LPG पर खुशखबरी! भारतीय ध्वज वाले जहाज Green Asha ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज होर्मुज को लेकर खाड़ी देशों का ‘विकल्पों’ पर जोर, बायपास करने की योजना में आई तेजी भारत के समुद्री क्षेत्र की अपार क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे : पीएम मोदी आर्टेमिस II मिशन का चौथा दिन : मैनुअल पायलटिंग का सफल प्रदर्शन, फ्लाईबाई की तैयारी में जुटे एस्ट्रोनॉट्स केरल चुनाव: बेपोर में अमित शाह के रोड शो से उत्साहित जनता बोली, हम चाहते हैं बदलाव पटियाला में टैक्सी ड्राइवर की संदिग्ध हालात में मौत, सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप भारी कर्ज में डूबा पंजाब, खर्च और आमदनी में संतुलन लाना सरकार का उत्तरदायित्व : मनीष तिवारी राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल से माफी मांगनी चाहिएः बलबीर सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी में बढ़ी खींचतान: राघव चड्ढा पर बोले मंत्री हरपाल सिंह चीमा- 'फिल्मी डायलॉग से नहीं चलता पंजाब' जींद के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: नायब सिंह सैनी

राष्ट्रीय

राहुल गांधी की सीधी चेतावनी: "मुख्यमंत्री के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई, जनता से मांगनी पड़ेगी माफी"

05 अप्रैल, 2026 06:41 PM

लाेकसभा सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को असम के बिश्वनाथ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और एक दिन ऐसा आएगा जब उन्हें असम की जनता के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ेगी।

अपने भाषण की शुरुआत में राहुल गांधी ने असम की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि श्रीमंत शंकरदेव, अजान फकीर, जुबीन गर्ग और तरुण गोगोई की है। उन्होंने कहा कि जुबीन गर्ग ने हमेशा समाज को जोड़ने का काम किया और कभी किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए उन्हाेंने आरोप लगाया कि असम को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य की जमीन उद्योगपतियों जैसे गौतम अडानी और बाबा रामदेव को दी जा रही है, जबकि यह जमीन असम के लोगों और किसानों की है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जब चाहें प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक करियर खत्म कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने नरेन्द्र मोदी और अमित शाह पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

राहुल गांधी ने भाजपा पर छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के वादे को पूरा न करने का भी आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर इस वादे को पूरा करेगी।

सभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने स्वागत भाषण दिया। राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता, छोटे व्यवसायों के लिए 50 हजार रुपये की एकमुश्त मदद, 10 लाख परिवारों की जमीन का नियमितीकरण और 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया।

अंत में उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सोच असम की सांस्कृतिक विरासत और एकता को मजबूत करने की है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

LPG पर खुशखबरी! भारतीय ध्वज वाले जहाज Green Asha ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

LPG पर खुशखबरी! भारतीय ध्वज वाले जहाज Green Asha ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

होर्मुज को लेकर खाड़ी देशों का ‘विकल्पों’ पर जोर, बायपास करने की योजना में आई तेजी

होर्मुज को लेकर खाड़ी देशों का ‘विकल्पों’ पर जोर, बायपास करने की योजना में आई तेजी

भारत के समुद्री क्षेत्र की अपार क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे : पीएम मोदी

भारत के समुद्री क्षेत्र की अपार क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे : पीएम मोदी

आर्टेमिस II मिशन का चौथा दिन : मैनुअल पायलटिंग का सफल प्रदर्शन, फ्लाईबाई की तैयारी में जुटे एस्ट्रोनॉट्स

आर्टेमिस II मिशन का चौथा दिन : मैनुअल पायलटिंग का सफल प्रदर्शन, फ्लाईबाई की तैयारी में जुटे एस्ट्रोनॉट्स

केरल चुनाव: बेपोर में अमित शाह के रोड शो से उत्साहित जनता बोली, हम चाहते हैं बदलाव

केरल चुनाव: बेपोर में अमित शाह के रोड शो से उत्साहित जनता बोली, हम चाहते हैं बदलाव

राघव चड्ढा की अपनी ही पार्टी को चुनौती:

राघव चड्ढा की अपनी ही पार्टी को चुनौती: "पंजाब मेरा खून है, विरोधियों के लिए अभी पिक्चर बाकी है"

सीएम योगी का बड़ा बयान:

सीएम योगी का बड़ा बयान: "मिट्टी में मिले माफिया 'सालार मसूद' के वंशज थे", तुष्टिकरण पर साधा निशाना

केरल चुनावः कन्नूर जिले के 2177 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

केरल चुनावः कन्नूर जिले के 2177 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु और ओम बिरला ने ईस्टर पर दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु और ओम बिरला ने ईस्टर पर दीं शुभकामनाएं

अहमदाबाद और रतलाम डिवीजनों में ₹398.36 करोड़ की लागत से 1,929 किमी लंबी OFC बैकबोन परियोजना को मंजूरी

अहमदाबाद और रतलाम डिवीजनों में ₹398.36 करोड़ की लागत से 1,929 किमी लंबी OFC बैकबोन परियोजना को मंजूरी