Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत

25 मार्च, 2026 05:26 PM

मुंबई : शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने राहुल गांधी के विदेश नीति को लेकर दिए बयान और पश्चिम एशिया संकट पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में उनकी गैरमौजूदगी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब एक जोक बनकर रह गए हैं, चाहे संसद के अंदर हों या बाहर। वह बस विदेशों में जाकर भी भारत की आलोचना करते रहते हैं। उनका कहना है कि अगर केंद्र सरकार इतनी गंभीर स्थिति पर बैठक बुला रही है तो विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह उसमें शामिल हों और अपनी बात रखें। मनीषा कायंदे ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का कोई भरोसा नहीं है, वह बैठक छोड़कर कभी केरल चले जाते हैं या फिर विदेश निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक लीडर ऑफ ऑपोजिशन का रोल लोकतंत्र में बेहद अहम होता है और उसे देश के हित में जिम्मेदारी से काम करना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी इस जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बैठक में शामिल न होना यह दिखाता है कि वह इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद और बैठकों में सबूतों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए लेकिन वह बिना तथ्यों के बयान देते हैं, जिसकी वजह से लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब अपने नेता विपक्ष को बदलने के बारे में सोचना चाहिए।

वहीं, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर उन्होंने कहा कि शिवसेना हमेशा से इसके समर्थन में रही है। बालासाहब ठाकरे के समय से ही पार्टी यूसीसी की मांग करती रही है और बीजेपी को भी इस मुद्दे पर समर्थन देती रही है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने और राम मंदिर बनने के बाद अब देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना चाहिए और महाराष्ट्र में भी इसे लाना जरूरी है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा उद्धव ठाकरे पर दिए गए बयान को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फडणवीस की अपनी एक शैली है, जिसमें वह कभी शेर-ओ-शायरी या कविता के जरिए अपनी बात रखते हैं और यह उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि उनको जो कहना था, वह कह चुके हैं। उनका कहना है कि उद्धव ठाकरे ने पहले बहुत कुछ कहा है और बाद में जाकर कुछ दिया भी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी