Wednesday, April 30, 2025
BREAKING
पंजाब के पानी को लेकर CM मान की दो टूक, भाजपा पर भी साधा निशाना पंजाब-चंडीगढ़ में महंगा हुआ दूध, यहां चैक करें नए Rate, कल से होंगे लागू अब प्रताप बाजवा पहुंचे हाईकोर्ट, जानें किस मामले को लेकर छिड़ा विवाद पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, मई और जून के महीने में... Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने वन मित्रों के लिए जारी किया प्रशिक्षण मैन्युअल, डीएफओ बनाए निगरानी अधिकारी Bilaspur: पंजाब से हिमाचल में नशा सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, चिट्टे की खेप भी बरामद Mandi: जाहू-मंडी रोड पर भोलूघाट के समीप यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, 15 यात्रियाें को आईं चोटें Mandi: जाहू-मंडी रोड पर भोलूघाट के समीप यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, 15 यात्रियाें को आईं चोटें शिमला में सजी 'हिम विद्युत सांस्कृतिक संध्या', हिमाचल की संस्कृति में रंगे देशभर के खिलाड़ी हरियाणा में इस तारीख को जारी होंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, Students ऐसे चेक करें रिजल्ट

दुनिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेटिकन सिटी रवाना, पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

25 अप्रैल, 2025 04:49 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू के साथ पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी रवाना हुईं। प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी शामिल हैं। पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

राष्ट्रपति वेटिकन सिटी में सेंट पीटर बेसिलिका में दिवंगत पोप को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि 25-26 अप्रैल की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेटिकन सिटी रवाना, पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके साथ ही वह सरकार और भारत के लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी। राष्ट्रपति वेटिकन सिटी में सेंट पीटर बेसिलिका में दिवंगत पोप को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी।

करीब 130 विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने की पुष्टि की है, जिसमें 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 राजघराने शामिल हैं

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वह 26 अप्रैल को वेटिकन सिटी में सेंट पीटर में अंतिम संस्कार में शामिल होंगी, जिसमें कई वैश्विक नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। वेटिकन ने गुरुवार को बताया कि करीब 130 विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने की पुष्टि की है, जिसमें 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 राजघराने शामिल हैं।

पोप फ्रांसिस को हमेशा दुनिया भर के लाखों लोग करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद करते रहेंगे

पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संदेश में कहा, “परम पावन पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुखी हूं। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। पोप फ्रांसिस को हमेशा दुनिया भर के लाखों लोग करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद करेंगे। छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई।”

भारत ने पोप के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ हूं। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा। उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शाश्वत शांति मिले।” इससे पहले, भारत ने पोप के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन भारत ने अतिरिक्त राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान भारत का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम भी नहीं होगा।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारत और भूटान के बीच छठी संयुक्त सीमा शुल्क समूह की बैठक में व्यापार सुविधा बढ़ाने पर चर्चा

भारत और भूटान के बीच छठी संयुक्त सीमा शुल्क समूह की बैठक में व्यापार सुविधा बढ़ाने पर चर्चा

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की भारत और पाकिस्तान से अपील, कहा- तनाव बढ़ाने से बचें

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने की भारत और पाकिस्तान से अपील, कहा- तनाव बढ़ाने से बचें

पाकिस्तानियों को निकाला, अब बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की बारी

पाकिस्तानियों को निकाला, अब बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की बारी

युद्ध के खौफ में पाकिस्तान, दुश्मन के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले, हम हाई अलर्ट पर

युद्ध के खौफ में पाकिस्तान, दुश्मन के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले, हम हाई अलर्ट पर

साल 2018 से 2021 के दौरान जम्मू-कश्मीर में हुई 1,145 आतंकी घटनाएं : कांग्रेस

साल 2018 से 2021 के दौरान जम्मू-कश्मीर में हुई 1,145 आतंकी घटनाएं : कांग्रेस

कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत, चार दिन से थी लापता

कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत, चार दिन से थी लापता

भारत ने गिड़गिड़ाने पर मजबूर किया पाकिस्तान, खौफ खाकर यहां-वहां मदद मांग रहा पाक

भारत ने गिड़गिड़ाने पर मजबूर किया पाकिस्तान, खौफ खाकर यहां-वहां मदद मांग रहा पाक

पहलगाम आतंकी हमला: चीन ने पाकिस्तान को समर्थन देने का किया ऐलान, कही यह बड़ी बात

पहलगाम आतंकी हमला: चीन ने पाकिस्तान को समर्थन देने का किया ऐलान, कही यह बड़ी बात

पाकिस्तान: उत्तरी वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों ने TTP के 41 आतंकवादी मार गिराए

पाकिस्तान: उत्तरी वजीरिस्तान में सुरक्षा बलों ने TTP के 41 आतंकवादी मार गिराए

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 686.14 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 686.14 अरब डॉलर पर पहुंचा