Thursday, August 13, 2026
BREAKING
15 August : स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त, लाल किला-राजघाट के रास्ते बंद, बॉर्डर सील भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देगी सरकार: सीएम सम्राट चौधरी लेह में भूकंप के तेज झटके, 5.5 रही तीव्रता, 10 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने वाला ही सफलता हासिल करता है: पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा महाराष्ट्र में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे के अंदर हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल,CM फडणवीस ने ली जानकारी, जांच के निर्देश केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’ परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं

खेल

राशिद खान ने रचा इतिहास, सक्रिय खिलाड़ियों में शीर्ष-10 विकेट लेने वालों में शामिल

13 अगस्त, 2026 06:01 PM

अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष-10 में जगह बना ली।

बेलफास्ट में खेले गए मुकाबले में राशिद ने 10 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 464 विकेट हो गए और उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (462 विकेट) को पीछे छोड़ दिया।

राशिद अब 244 मैचों में 464 विकेट के साथ सक्रिय खिलाड़ियों में नौवें स्थान पर हैं। उनका गेंदबाजी औसत 17.15 है। उनके नाम 14 बार चार विकेट और तीन बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/18 है।

सक्रिय खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 759 विकेट हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 495 मैचों में 1,347 विकेट लिए हैं।

मैच की बात करें तो आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने सदीकुल्लाह अटल के 143 रन और इब्राहिम जादरान के 107 रन की शतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट पर 343 रन बनाए।

इब्राहिम जादरान ने इस पारी के दौरान एक और उपलब्धि हासिल की। वह एकदिवसीय क्रिकेट में 2,000 रन पूरे करने वाले अफगानिस्तान के आठवें बल्लेबाज बन गए। उनके नाम अब 45 मैचों में 2,105 रन हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की ओर से एंडी बालबर्नी ने 109 रन और कर्टिस कैंफर ने 84 रन की तेज पारी खेली। हालांकि, यमीन अहमदजई ने चार और राशिद खान ने तीन विकेट लेकर आयरलैंड को 48 ओवर में 301 रन पर ऑलआउट कर दिया।

अफगानिस्तान ने यह पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। शानदार 143 रन की पारी खेलने वाले सदीकुल्लाह अटल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

हसन महमूद का कमाल, बांग्लादेश की ओर से डाला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल

हसन महमूद का कमाल, बांग्लादेश की ओर से डाला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल

महिला एशिया कप के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, अयोध्या-विहंगा और विमुक्ति की हुई वापसी

महिला एशिया कप के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, अयोध्या-विहंगा और विमुक्ति की हुई वापसी

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने बाएं हाथ के गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने बाएं हाथ के गेंदबाज

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी

अजिंक्य रहाणे की नई पारी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू करेंगे

अजिंक्य रहाणे की नई पारी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू करेंगे

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर

महिला हॉकी विश्व कप में गोल्ड पर भारत की नजर, कप्तान सलीमा टेटे बोलीं- ‘इस बार विश्व कप हमारा होगा’

महिला हॉकी विश्व कप में गोल्ड पर भारत की नजर, कप्तान सलीमा टेटे बोलीं- ‘इस बार विश्व कप हमारा होगा’

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई