Monday, March 23, 2026
BREAKING
कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद किया रवाना ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता 'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए” धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन? 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय

राज्यसभा में पूर्वोत्तर के छात्रों के खिलाफ हिंसा व भेदभाव पर व्यक्त की गई गंभीर चिंता

23 मार्च, 2026 04:59 PM

पूर्वोत्तर के छात्रों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव पर राज्यसभा में गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद नबाम रेविआ ने सदन में यह विषय रखा। उन्होंने दिल्ली और देहरादून में हुई घटनाओं का जिक्र किया।

नबाम रेविआ ने उत्तर पूर्वी भारत के अलग-अलग दो युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में दिल्ली के लाजपत नगर में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नीडो तानिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अब हाल ही में पिछले महीने देहरादून में एंजेल चकमा नामक एक अन्य छात्र की भी हत्या कर दी गई।

गौरतलब है कि इस वारदात के बाद एक बार फिर इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया। उन्होंने सदन में बोलते हुए कहा कि मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन छात्राओं के साथ नस्लीय भेदभाव का मामला सामने आया था। ये तीनों छात्राएं दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रही थीं। यहां उन्हें गलत तरीके से ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली बताकर अपमानित किया गया, जबकि वे उच्च प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी थीं।

उन्होंने सदन इस पर भी सवाल उठाया कि यदि कोई लड़की ब्यूटी पार्लर में काम करती भी है, तो उसमें गलत क्या है और क्यों ऐसे पेशों के प्रति नकारात्मक सोच क्यों रखी जाती है। उन्होंने पूर्वोत्तर के लोगों के अलग शारीरिक स्वरूप को लेकर भी भेदभाव और भ्रम की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नस्लीय पूर्वाग्रह समाज में असुरक्षा और अलगाव की भावना को बढ़ाते हैं।

उन्होंने बताया कि नीडो तानिया मामले के बाद सांसद एम.पी. बेजबरुआ की अध्यक्षता में बनी समिति ने अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी थी, लेकिन इस पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, इस पर सरकार से जवाब मांगा। साथ ही, नस्लीय भेदभाव को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस मुद्दे के समाधान के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए हैं।

इनमें एनसीईआरटी और सीबीएसई की किताबों में पूर्वोत्तर भारत के बारे में विस्तृत जानकारी शामिल करना, पुलिस और अन्य सेवाओं में पूर्वोत्तर के युवाओं की भर्ती बढ़ाना, अधिकारियों की पूरे देश में तैनाती सुनिश्चित करना, नस्लीय भेदभाव से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटारा करना और पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाना शामिल है। यह मामला केवल पूर्वोत्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में किसी भी प्रकार के नस्लीय भेदभाव के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने भी इससे संवेदना जताते हुए कहा कि इस पूरे विषय पर सदन आपसे (सांसद नबाम रेविआ) से सहमत है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी

कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर परिवार संग पीएम मोदी से की मुलाकात, फोटो शेयर कर जताई खुशी

संकट के बीच बड़ी खबर: दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मंजूरी

संकट के बीच बड़ी खबर: दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मंजूरी

PMUY से देश में लगभग हर घर तक पहुंचा LPG कनेक्शन, करीब 10.56 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन

PMUY से देश में लगभग हर घर तक पहुंचा LPG कनेक्शन, करीब 10.56 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन

पश्चिम मध्य में युद्ध से दुनिया में बने मुश्किल हालात, हमें तैयार और एकजुट रहने की आवश्यकता : पीएम मोदी

पश्चिम मध्य में युद्ध से दुनिया में बने मुश्किल हालात, हमें तैयार और एकजुट रहने की आवश्यकता : पीएम मोदी

कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई : पीएम मोदी

कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई : पीएम मोदी

पश्चिम एशिया में तनाव पर बोले पीएम मोदी- नागरिकों और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का भारत ने किया विरोध

पश्चिम एशिया में तनाव पर बोले पीएम मोदी- नागरिकों और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का भारत ने किया विरोध

चुनाव आयोग ने पार्टियों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर डिजिटल वाउचर से दिया मुफ्त प्रसारण समय

चुनाव आयोग ने पार्टियों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर डिजिटल वाउचर से दिया मुफ्त प्रसारण समय

दिल्ली सरकार ने जारी किया आर्थिक सर्वेक्षण, प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपए से अधिक रहने का अनुमान

दिल्ली सरकार ने जारी किया आर्थिक सर्वेक्षण, प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपए से अधिक रहने का अनुमान

एआई पर भारत का दृष्टिकोण मानव-केंद्रित और समावेशी: पीएम मोदी

एआई पर भारत का दृष्टिकोण मानव-केंद्रित और समावेशी: पीएम मोदी

एनडीए के सभी सहयोगी दल साथ बैठकर सीटों के बंटवारे पर लेंगे फैसलाः पीयूष गोयल

एनडीए के सभी सहयोगी दल साथ बैठकर सीटों के बंटवारे पर लेंगे फैसलाः पीयूष गोयल