Sunday, September 13, 2026
BREAKING
ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग ब्र‍िक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन में यूएन प्रमुख ने की संघर्षों को रोकने की अपील, बोले- दुनिया को शांति की जरूरत बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा पीएम मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बधाई दी BRICS Summit : मलेश‍िया के पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, ‘ख्वाब हो या हो कोई हकीकत’ गीत भी गाया BRICS Summit 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने मार्गों में बदलाव की घोषणा की अमेरिका ने बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में नेपाल की मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की दी मंजूरी भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

मनोरंजन

राघव चड्ढा की तस्वीरों पर परिणीति चोपड़ा ने लुटाया प्यार, कमेंट से खींचा फैंस का ध्यान

13 सितंबर, 2026 03:09 PM

मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और पति राघव चड्ढा सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। दोनों की शादी को करीब तीन साल हो चुके हैं। उनके बीच की बॉन्डिंग हमेशा फैंस का ध्यान खींच लेती है। अब एक बार फिर परिणीति ने राघव की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट किया है।

दरअसल राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया उज्बेकिस्तान दौरे की कई तस्वीरें शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने समरकंद में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया और ताशकंद में छात्रों से बातचीत भी की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'उज्बेकिस्तान की मेरी हाल की विजिट की कुछ खास बातें, समरकंद में कॉन्फ्रेंस से लेकर ताशकंद में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत और बीच-बीच में दोनों शहरों को देखने के कुछ पल, यह एक शानदार विजिट थी। ताशकंद और समरकंद दोनों का इतिहास बहुत पुराना है, हर एक की अपनी एक खासियत है। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे रास्ते में दोनों का थोड़ा-थोड़ा अनुभव करने का मौका मिला।''

राघव की इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया और लिखा, 'लव'

परिणीति इससे पहले भी कई मौकों पर राघव की तारीफ और उनके लिए अपना प्यार सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करती रही हैं। दोनों के पोस्ट और एक-दूसरे के लिए किए गए कमेंट अक्सर चर्चा में रहते हैं।

परिणीति और राघव ने सितंबर 2023 में उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों अपनी निजी जिंदगी के कई खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। ट्रैवल से लेकर खास मौकों तक, दोनों की तस्वीरों में उनकी बॉन्डिंग और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आता है।

इसी बीच परिणीति अपनी आने वाली फिल्म 'शक: ट्रस्ट नो वन' को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने शूटिंग से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जो उनके लिए बेहद खास रहा। परिणीति ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। उस समय उनके सामने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरा करने के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की चुनौती थी।

परिणीति ने कहा, ''मैं और राघव अक्सर इस बात को लेकर मजाक करते हैं कि अच्छा हुआ प्रेग्नेंसी इसी फिल्म के दौरान हुई, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के मेकर्स ने मुझे काफी सपोर्ट किया। पूरी टीम ने इस दौरान मेरा भरपूर साथ दिया और ध्यान रखा, जिसकी वजह से शूटिंग का अनुभव खूबसूरत बन गया।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सुभाष घई ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, बोले-सकारात्मक सोच ही इंसानियत को आगे बढ़ाती है

सुभाष घई ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, बोले-सकारात्मक सोच ही इंसानियत को आगे बढ़ाती है

चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान

चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर देर रात फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर देर रात फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों ने की कई राउंड फायरिंग

वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने फिर मचाया धमाल, फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी अक्षय-सैफ की 'हैवान'

वीकेंड पर 'हनुमान अंश' ने फिर मचाया धमाल, फिल्म के आगे बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी अक्षय-सैफ की 'हैवान'

नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'

नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'

रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'

रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'

कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'

कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'

बर्थडे स्पेशल: 'कसम से' फेम अभिनेत्री प्राची सिंह, टेलीविजन से बॉलीवुड तक बनाई खास पहचान

बर्थडे स्पेशल: 'कसम से' फेम अभिनेत्री प्राची सिंह, टेलीविजन से बॉलीवुड तक बनाई खास पहचान

रवि किशन का नया गाना 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज, वायरल डायलॉग से बना गाना

रवि किशन का नया गाना 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज, वायरल डायलॉग से बना गाना

'हैवान' फिल्म देखकर निराश हुए दर्शक, बोले-प्रियदर्शन से ऐसी उम्मीद नहीं थी

'हैवान' फिल्म देखकर निराश हुए दर्शक, बोले-प्रियदर्शन से ऐसी उम्मीद नहीं थी