Wednesday, October 07, 2026
BREAKING
• नेशंस लीग : स्पेन ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, क्रोएशिया को 2-1 से दी शिकस्त • बतौर कप्तान कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल • जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20-वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, मंधाना संभालेंगी कमान • रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बहुत जल्द होगी बात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर गहरी चर्चा जारी : राष्ट्रपति ट्रंप • यूपी के 7 जिलों में बाढ़ का कहर, लखनऊ में बहा 6 दोस्तों का ग्रुप; उत्तराखंड-हरियाणा में ओलावृष्टि और 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट • राहुल गांधी और प्रियंका समेत कई नेताओं पर दिल्ली में FIR, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप • पंजाब CM के कैंप ऑफिस पर CBI का 6 घंटे तक छापा : चंडीगढ़ समेत 8 ठिकानों पर तलाशी, लैपटॉप-दस्तावेज जब्त • सीएम सैनी का सिंगापुर दौरा: हरियाणा में 5,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर बनी सहमति • पीएम मोदी आज देश को करेंगे संबोधित, गुजरात में निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा • 'द ट्रेटर्स तेलुगु' को लेकर तेजा सज्जा बोले- 'होस्ट होकर भी गेम को लेकर नहीं लगा पाता अंदाजा'

मनोरंजन

'राइज एंड फॉल 2' में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा, बोलीं-"मैंने सुसाइड की कोशिश की थी

07 अक्टूबर, 2026 11:24 AM

मुंबई(एजेंसी) : भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल-2' में नजर आ रही हैं। शो के दौरान काजल ने बताया कि उनके जीवन में एक ऐसा समय भी आया था, जब उन्होंने खुद की जान लेने की कोशिश की थी और हाथ की कलाई की नस काट ली थी। दरअसल, शो के दौरान कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी ने काजल के हाथ पर कलाई कटने का निशान देखा और उसके बारे में पूछा। तब काजल ने बताया, "मैंने सुसाइड करते समय अपने हाथ की कलाई की नस काटी थी।" काजल राघवानी की इस बात ने वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट को चौंका दिया। वहीं, काजल की बात सुनते ही मनीष कश्यप उनसे कहते हैं, "मैं इंजेक्शन से डरता हूं, यहां लड़कियां हाथ काट लेती हैं। आप लोगों को इतनी हिम्मत आ कहां से रही है। शिद्दत से प्यार करिए लेकिन अगर कोई भूल रहा है, तो उसे भूल जाओ।"

हालांकि, काजल ने साफ किया कि ऐसा उन्होंने किसी के छोड़ जाने या प्यार में नहीं किया था बल्कि अपने लिए किया था। काजल की बात सुनकर मनीष कश्यप ने उनसे पूछा कि भला कोई अपने लिए कलाई की नस क्यों काटेगा। काजल ने अपनी उस समय की मेंटल हेल्थ के बारे में बताते हुए कहा, "उस समय मैं जिंदगी के एक ऐसे दौर से गुजर रही थी, जब मुझे न ही दुनिया समझ आ रही थी और न ही जीने का मन था।"

काजल इससे पहले भी शो में मुश्किल रिश्तों और भावनात्मक संघर्षों के बारे में बात कर चुकी हैं। शो के दौरान उन्होंने पूर्व कंटेस्टेंट अनीस भगत के साथ बातचीत में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड द्वारा की गई मारपीट और प्रताड़ना का जिक्र किया था। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बताया था कि जिस व्यक्ति से उन्होंने प्यार किया, उसी ने उन्हें जमीन पर पटककर पैरों व लातों से मारा था और उनके बाल भी खींचे थे।
लोकप्रिय भारतीय रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' पैसे, पावर और रणनीति के खेल पर आधारित है। यह शो अमेजन प्राइम वीडियो (या अमेजन एमएक्स प्लेयर) पर स्ट्रीम होता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'द ट्रेटर्स तेलुगु' को लेकर तेजा सज्जा बोले- 'होस्ट होकर भी गेम को लेकर नहीं लगा पाता अंदाजा'

'द ट्रेटर्स तेलुगु' को लेकर तेजा सज्जा बोले- 'होस्ट होकर भी गेम को लेकर नहीं लगा पाता अंदाजा'

संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय

संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार बनेगा खतरनाक जुनून

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार बनेगा खतरनाक जुनून

'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस

'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस

कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है

कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है

विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'

विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'

संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख, आमिर और नसीरुद्दीन शाह

संजय दत्त ही नहीं, भारत पर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं शाहरुख, आमिर और नसीरुद्दीन शाह

इशिता दत्ता ने शेयर कीं 'दृश्यम 3' की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर

इशिता दत्ता ने शेयर कीं 'दृश्यम 3' की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर

जन्मदिन विशेष: कभी हकलाने वाले शरद केलकर ने 'बाहुबली' की आवाज बन जीता देश का दिल

जन्मदिन विशेष: कभी हकलाने वाले शरद केलकर ने 'बाहुबली' की आवाज बन जीता देश का दिल

पिछले एक दशक में कला की जगह धीरे-धीरे मनोरंजन लेता जा रहा है : रब्बी शेरगिल

पिछले एक दशक में कला की जगह धीरे-धीरे मनोरंजन लेता जा रहा है : रब्बी शेरगिल