Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

मनोरंजन

रणनीति बनाता हूं पर अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता : मुनव्वर फारूकी

19 अगस्त, 2026 11:03 AM

मुंबई : अमेजन प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' के पहले ही राउंड में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बाहर हो गए हैं, जिससे कई फैंस और दर्शक हैरान रह गए। शो से बाहर आकर उन्होंने समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह खेल में रणनीति जरूर बनाते हैं लेकिन अपने फायदे के लिए दूसरे लोगों का इस्तेमाल करना उन्हें पसंद नहीं है। उन्होंने अपने खेलने के तरीके और शो को लेकर अपनी सोच खुलकर साझा की है।

समाचार एजेंसी से मुनव्वर ने कहा, "मैं जिंदगी में भी काफी सोच-समझकर फैसले लेता हूं और रियलिटी शो में भी रणनीति के साथ आगे बढ़ता हूं। दोनों रियलिटी शो में मैंने शुरुआत से कोई खास योजना बनाकर खेल नहीं खेला। मैं परिस्थितियों को समझकर उसके हिसाब से फैसला लेने में भरोसा रखता हूं। जब किसी चुनौती या काम के लिए रणनीति की जरूरत पड़ती है, तभी मैं उस दिशा में सोचता हूं।"

मुनव्वर ने कहा, ''मैं अपनी बात और अपने खेल पर भरोसा रखता हूं। मैं लोगों के साथ मिलकर खेल सकता हूं लेकिन सिर्फ अपने फायदे के लिए किसी को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश नहीं करता। मेरे लिए खेल का मतलब सिर्फ खुद को बचाना या जीत हासिल करना नहीं है बल्कि इस दौरान दूसरों को बेवजह नुकसान से बचाना भी है।''

अपने खेलने के तरीके को समझाते हुए मुनव्वर ने कहा, "अगर मैं किसी व्यक्ति को किसी फैसले के लिए प्रभावित करता हूं, तो मेरी कोशिश रहती है कि उसका फायदा उस व्यक्ति को भी मिले। अगर किसी काम में मुझे 80 प्रतिशत फायदा मिलता है, तो सामने वाले को भी 20 प्रतिशत फायदा मिलना चाहिए। मैं किसी दूसरे व्यक्ति के पूरे हिस्से को अपने फायदे के लिए नहीं लेना चाहता।"

मुनव्वर ने कहा, ''मैं अपनी वजह से किसी दूसरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचाना नहीं चाहता। रणनीति बनाना और किसी के साथ चालाकी करना दो अलग-अलग चीजें हैं। मैं रणनीतिक तरीके से खेलना पसंद करता हूं लेकिन ऐसी रणनीति नहीं अपनाना चाहता जिससे किसी दूसरे प्रतियोगी को बिना वजह नुकसान हो।''

'ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में अपने अनुभव को याद करते हुए मुनव्वर ने कहा, ''जब मैं शो में पहुंचा था, तब मेरे पास कोई तय रणनीति नहीं थी। मेरा मकसद सिर्फ खेल को समझना और परिस्थिति के अनुसार आगे बढ़ना था। अगर मैं निर्दोष हूं, तो मेरा काम ट्रेटर को पहचानना और पकड़ना होगा। इसके लिए अगर मुझे कोई जोखिम उठाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।''

मुनव्वर ने जल्दी बाहर होने को लेकर भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ''मेरे हिसाब से मैंने शो में अपनी असली क्षमता बहुत ज्यादा और बहुत जल्दी दिखा दी। मेरा खेल इतना खुलकर सामने आ गया कि शायद इसी वजह से मुझे शो से बाहर कर दिया गया।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुसा 8 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा'

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता

'द ट्रेटर्स इंडिया-2' से बाहर हुए हरमन सिंघा, बोले-काश शो में और ज्यादा समय मिलता

'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

'द रेवोल्यूशनरीज' की रिलीज डेट का ऐलान, हिंदी समेत 6 भाषाओं में स्ट्रीम होगी सीरीज

टॉक्सिक के बाद इस बड़ी फिल्म में दिखेंगी कियारा आडवाणी? सैफ अली खान होंगे उनके हीरो

टॉक्सिक के बाद इस बड़ी फिल्म में दिखेंगी कियारा आडवाणी? सैफ अली खान होंगे उनके हीरो

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

प्रीति झंगियानी : न ऑडिशन, न कोई प्लानिंग, अचानक आया फोन और मिल गई 'मोहब्बतें'

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

पुलकित सम्राट को हुआ मलेरिया, बीमारी ने घटाई 2.5 किलो मांसपेशियां, बोले- 'फिर से फिटनेस हासिल करूंगा'

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है

सोहा अली खान ने शेयर की प्रोटीन से भरपूर ओट्स रेसिपी, कहा-सुबह के लिए बेस्ट है