Tuesday, September 29, 2026
BREAKING
• असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा-राज्य में खेती से लेकर बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट तक की बन रही वैल्यू चेन, 778 करोड़ का निवेश • बिहार में गंडक का जलस्तर 91.25 मीटर के नए रिकॉर्ड पर; तटबंधों पर भारी दबाव, तीन स्थानों पर क्षति • भारत का एस्सार समूह अमेरिका में बनाएगा सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया, प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर साधा निशाना • नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से 27 की मौत, चार लोग लापता • Asian Games 2026: महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर जीतने वाली टीम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई • भारत में जापानी कंपनियों की दिलचस्पी, सेमीकंडक्टर और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग पर नजर: विदेश मंत्री जयशंकर • ओडिशा में बाढ़ प्रभावित एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, महानदी उफान पर • जिस व्यक्ति में परिश्रम, साहस, धैर्य, शक्ति, विद्या और पराक्रम होता है, ईश्वर उसकी मदद करते हैं: प्रधानमंत्री मोदी • कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांव जलमग्न, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

मनोरंजन

रजनीकांत संग वर्कआउट, फिर ऊनो और मैसूर डोसा, राशि खन्ना ने दिखाई 'धर्मन' के सेट से झलक

29 सितंबर, 2026 02:59 PM

चेन्नई : एक्ट्रेस राशि खन्ना इन दिनों सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'धर्मन' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के चौथे शेड्यूल की शूटिंग मैसूर में चल रही है। इसी बीच राशि ने फिल्म के सेट और मैसूर में बिताए खास पलों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इनमें वह रजनीकांत और तेलुगु एक्टर राम पोथिनेनी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान की अपनी कुछ मजेदार यादें भी फैंस के साथ शेयर कीं।

दरअसल, राशि ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, ''मैसूर की उस दुनिया की एक छोटी सी झलक, जिसमें मैं पिछले कुछ समय से रह रही हूं। रजनीकांत सर और राम पोथिनेनी के साथ सुबह-सुबह वर्कआउट, क्योंकि जाहिर तौर पर दिन शुरू होने से पहले ही दिन शुरू हो जाता है। थोड़ा मंदिर घूमना, थोड़ा इधर-उधर घूमना, कुछ ऊनो खेलना और ढेर सारी हंसी। और हां, मैसूर डोसा अपने आप में एक खास पल का हकदार था।''

बता दें कि 'धर्मन' का तीसरा शेड्यूल 16 सितंबर से शुरू हुआ था। इस दौरान निर्देशक ने रजनीकांत और राशि खन्ना की शूटिंग का एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में रजनीकांत कैमरे की तरफ पीठ किए हुए राशि से बातचीत करते नजर आए थे। फिल्म का दूसरा शेड्यूल 4 सितंबर को पूरा हुआ था। दूसरे शेड्यूल के दौरान सामने आए एक वीडियो में रजनीकांत को जूनियर डॉक्टरों को लेक्चर देते हुए देखा गया था।

फिल्म में रजनीकांत एक ऐसे डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं, जो अपराधियों के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म के टाइटल पोस्टर में भी उन्हें ऑपरेशन थिएटर में हाथ में सर्जिकल स्कैल्पेल लिए दिखाया गया था। उनके पैर के पास एक बदमाश की बॉडी थी। फिल्म में एक्शन और क्राइम, दोनों का अंदाज देखने को मिलेगा।

'धर्मन' को कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म को कमल हासन और आर. महेंद्रन प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि एस. डिज्नी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर के पास है। फिल्म में रजनीकांत और राशि खन्ना के अलावा सिमरन और योगी बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

रवि किशन की अगली फिल्म में दिखेगा आस्था का अनोखा रंग, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी

रवि किशन की अगली फिल्म में दिखेगा आस्था का अनोखा रंग, इमोशन और कॉमेडी से भरपूर होगी कहानी

'मैं रोहित के लिए पागल हूं...', कंटेस्टेंट की बात पर अमिताभ ने सुनाया रितिका का किस्सा

'मैं रोहित के लिए पागल हूं...', कंटेस्टेंट की बात पर अमिताभ ने सुनाया रितिका का किस्सा

दशहरे पर आएगा ब्रॉडवे-स्टाइल म्यूजिकल शो 'महाबली', हनुमान जी के नजरिए से दिखेगी रामायण

दशहरे पर आएगा ब्रॉडवे-स्टाइल म्यूजिकल शो 'महाबली', हनुमान जी के नजरिए से दिखेगी रामायण

विद्या बालन, आर. बाल्की के साथ फिर कर रही हैं वापसी, नई तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू

विद्या बालन, आर. बाल्की के साथ फिर कर रही हैं वापसी, नई तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू

ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक

ऐश्वर्या राय ने पेरिस में बिखेरा जादू, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक

चुंबक में महिलाएं सिर्फ सपोर्टिंग कैरेक्टर्स नहीं हैं : संदीपा धर

चुंबक में महिलाएं सिर्फ सपोर्टिंग कैरेक्टर्स नहीं हैं : संदीपा धर

सुरों की मलिका लता मंगेशकर की जयंती पर मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

सुरों की मलिका लता मंगेशकर की जयंती पर मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

'द वन' की कमाई में रविवार को आया बड़ा उछाल, 'द पैराडाइज' भी 100 करोड़ के बेहद करीब

'द वन' की कमाई में रविवार को आया बड़ा उछाल, 'द पैराडाइज' भी 100 करोड़ के बेहद करीब

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक संग रिश्ते पर कही बात, बोले- विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक संग रिश्ते पर कही बात, बोले- विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है

कितनी थी मुनमुन दत्ता की पहली कमाई? 7 साल की उम्र में गाना गाकर मिले थे इतने रुपए

कितनी थी मुनमुन दत्ता की पहली कमाई? 7 साल की उम्र में गाना गाकर मिले थे इतने रुपए