Friday, August 28, 2026
BREAKING
E10 पेट्रोल मिलेगा या नहीं? BPCL चीफ अपने बयान से पलटे, सरकार ने भी दी सफाई बांदीपोरा से शुरू हुई छोटी अमरनाथ यात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच 108 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी रक्षाबंधन हमारी प्राचीन उपासना और सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा: राष्ट्रपति मुर्मु रक्षाबंधन पर पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा भाई-बहन के स्नेह का पर्व पीएम मोदी ने सुभाषितम् साझा कर दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं Nepal: विदेश मंत्रालय का बयान, नेपाल में बाढ़ के बाद 290 भारतीय लापता IT शेयरों की बढ़त से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में दिल्ली-एनसीआर में प्याज सिर्फ 35 रुपये किलो, केंद्र ने महंगाई पर कसी लगाम महिला हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के बीच होगा फाइनल मुकाबला, खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर डच टीम

मनोरंजन

रक्षाबंधन 2026: ऐश्वर्या राय इस एक्टर को बांधती हैं राखी, 18 साल पहले शुरू हुआ था ये सिलसिला

28 अगस्त, 2026 11:43 AM

Raksha Bandhan 2026: ऐश्वर्या राय बच्चन के सगे भाई का नाम आदित्य राय है। ऐश्वर्या इन्हें राखी बांधने के साथ-साथ बॉलीवुड के एक एक्टर की कलाई पर भी राखी बांधती हैं। आपको पता है ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के एक एक्टर को हर साल राखी बांधती हैं? दरअसल, इसकी शुरुआत करीब 18 साल पहले एक फिल्म के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में इस एक्टर ने ऐश्वर्या के भाई का किरदार निभाया था और तभी से दोनों के बीच भाई-बहन वाली बॉन्डिंग शुरू हुई।

कौन है ये एक्टर?
हम बात कर रहे हैं एक्टर सोनू सूद की। ऐश्वर्या और सोनू सूद की बॉन्डिंग फिल्म 'जोधा अकबर' के सेट पर शुरू हुई थी। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऐश्वर्या ने जोधा का किरदार निभाया था, जबकि सोनू सूद उनके भाई सुजामल के रोल में नजर आए थे। फिल्म में दोनों ने भाई-बहन का किरदार निभाया था।

सेट पर ही बांधी थी पहली राखी
'जोधा अकबर' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या ने सोनू सूद को पहली बार राखी बांधी थी। इसके बाद दोनों के बीच भाई-बहन का यह रिश्ता लगातार मजबूत होता गया। बताया जाता है कि रक्षाबंधन के मौके पर ऐश्वर्या आज भी सोनू को राखी बांधती हैं।

ऐश्वर्या ने कहा था- आप मुझे पापा की याद दिलाते हैं
सोनू सूद ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि शुरुआत में ऐश्वर्या ‘जोधा अकबर’ के सेट पर काफी शांत और रिजर्व्ड रहती थीं। फिर एक दिन, फिल्म की शूटिंग के दौरान साथ में सीन करने के बाद ऐश्वर्या ने उनसे कहा, आप मुझे मेरे पा (महान अभिनेता अमिताभ बच्चन) की याद दिलाते हैं। इसके बाद से ही ऐश्वर्या उन्हें 'भाई साहब' कहकर बुलाने लगीं और यहीं से दोनों के बीच एक खास रिश्ता बन गया।

बच्चन परिवार से भी है सोनू का खास कनेक्शन
सोनू सूद का बच्चन परिवार के साथ रिश्ता सिर्फ ऐश्वर्या राय तक सीमित नहीं है। वह अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सोनू ने अमिताभ बच्चन के साथ 'बुड्ढा... होगा तेरा बाप' में काम किया था। वहीं, अभिषेक बच्चन के साथ वह 'युवा' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'एक दायरे में रहते हुए...', कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां का रिएक्शन

'एक दायरे में रहते हुए...', कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां का रिएक्शन

'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, ऐसा करने की बताई बड़ी वजह, कहा- 'शारीरिक रूप से ...'

'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, ऐसा करने की बताई बड़ी वजह, कहा- 'शारीरिक रूप से ...'

'मेरी जिंदगी को नर्क बना...', सारा अली खान की मां अमृता सिंह संग झगड़े पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बुरे दौर से गुजरा'

'मेरी जिंदगी को नर्क बना...', सारा अली खान की मां अमृता सिंह संग झगड़े पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बुरे दौर से गुजरा'

'तेरा कुत्ता टॉमी...' कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत को लिया आड़े हाथ, शेयर किया रक्षाबंधन का पुराना विज्ञापन

'तेरा कुत्ता टॉमी...' कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत को लिया आड़े हाथ, शेयर किया रक्षाबंधन का पुराना विज्ञापन

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'

'द ट्रेटर्स' में पारुल गुलाटी को मुनव्वर पर क्यों भरोसा? बोलीं, 'वह जो वादा करते थे, उसे पूरा करके दिखाते थे'

'द ट्रेटर्स' में पारुल गुलाटी को मुनव्वर पर क्यों भरोसा? बोलीं, 'वह जो वादा करते थे, उसे पूरा करके दिखाते थे'

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस