Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

योगी कैबिनेट का महाफैसला: ₹2,585 पर गेहूं खरीद को मंजूरी, 58 जिला मुख्यालयों का 'स्मार्ट' कायाकल्प; ग्रेटर नोएडा में बनेगा विशाल लॉजिस्टिक्स पार्क

24 मार्च, 2026 11:38 AM

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश के चहुंमुखी विकास को गति देने के लिए कई ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने किसानों के हित में नई गेहूं क्रय नीति को मंजूरी देने के साथ-साथ प्रदेश के बुनियादी ढांचे, शहरी विकास और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए दर्जन भर से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगाई।

गेहूं खरीद का लक्ष्य 50 लाख मीट्रिक टन, ₹2,585 समर्थन मूल्य
किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए कैबिनेट ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूं क्रय नीति स्वीकृत की है। भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,585 प्रति क्विंटल की दर से 25 मार्च से 15 जून 2026 तक गेहूं की खरीद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विभागीय प्रस्ताव को बढ़ाकर खरीद का लक्ष्य 50 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। 6,500 केंद्रों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए पारदर्शी खरीद होगी और 48 घंटे में सीधे किसानों के खातों में भुगतान पहुंचेगा।

'नवयुग पालिका योजना' से चमकेगा 58 जिला मुख्यालयों का बुनियादी ढांचा
प्रदेश के नगरीय निकायों को 'स्मार्ट स्मार्ट' बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट ने 'नवयुग पालिका योजना' को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत नगर निगमों से परे 58 जिला मुख्यालयों (55 नगर पालिका परिषद और 3 नगर पंचायत) का चयन किया गया है। 5 वर्षों में ₹2,916 करोड़ की लागत से इन शहरों में बुनियादी ढांचे का उन्नयन, स्वच्छ वातावरण और डिजिटल गवर्नेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

औद्योगिक और निवेश को पंख: लॉजिस्टिक्स पार्क और प्लग-एण्ड-प्ले शेड्स
कैबिनेट ने औद्योगिक विकास के लिए 'डिजाइन-बिल्ड-फाइनेंस-ऑपरेट-ट्रांसफर' (DBFOT) मॉडल पर निजी बिजनेस पार्क और प्लग-एण्ड-प्ले औद्योगिक शेड्स विकसित करने की योजनाओं को मंजूरी दी है। ग्रेटर नोएडा में 174 एकड़ पर 'मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क' की स्थापना को स्वीकृति मिली है, जिसमें ₹1000 करोड़ का निवेश और 30% लैंड सब्सिडी का प्रावधान है।

बुनियादी ढांचे और पर्यटन को सौगात: लखनऊ-सम्भल-सिद्धार्थनगर

कैबिनेट ने कई शहरों के विकास प्रस्तावों को मंजूरी दी है:
लखनऊ: दुबग्गा चौराहे पर जाम से मुक्ति के लिए ₹305 करोड़ की लागत से 3-लेन फ्लाईओवर और 10,000 क्षमता का इंटरनेशनल एग्ज़ीबिशन-सह-कन्वेंशन सेण्टर बनेगा। हेरिटेज पर्यटन के लिए छतर मंजिल और रोशन-उद-दौला को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

सम्भल: धार्मिक आस्था को देखते हुए 24 कोसीय वंशगोपाल तीर्थ परिक्रमा मार्ग का ₹300 करोड़ से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। साथ ही इण्टीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर बनेगा।

सिद्धार्थनगर: नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत बर्डपुर पिपरहवा मार्ग को ₹261 करोड़ से 4-लेन किया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:
बागपत चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाकर 5,000 टीसीडी करने को मंजूरी।

आगरा के फ्लोटिंग सोलर प्लांट और लखनऊ के दुबग्गा चौराहे फ्लाईओवर की निर्माण परियोजनाओं को स्वीकृति।

उपचारित जल के सुरक्षित पुनः उपयोग के लिए नई राज्य नीति-2026 स्वीकृत।

योगी कैबिनेट के इन निर्णयों से प्रदेश में कृषि, उद्योग, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास को एक नया आयाम मिलने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी