Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

खेल

यूएस ओपन: कोस्त्युक-पाओलिनी और पेगुला ने की जीत के साथ शुरुआत, राखिमोवा ने क्रेजिकोवा को हराकर किया उलटफेर

31 अगस्त, 2026 04:40 PM

न्यूयॉर्क: यूएस ओपन के पहले दिन महिला सिंगल्स मुकाबलों में ज्यादातर बड़ी खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक जीत हासिल की। एलिना स्वितोलिना, मार्ता कोस्त्युक, जैस्मीन पाओलिनी और जेसिका पेगुला ने अपने-अपने पहले मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

हालांकि, एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला। 27वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजिकोवा को कामिला राखिमोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। टूर्नामेंट के पहले दिन सात वरीयता प्राप्त (सीडेड) खिलाड़ी मैदान में उतरे। इनमें से जैस्मीन पाओलिनी को छोड़कर बाकी सभी सीडेड खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और सीधे सेटों में अपने मुकाबले जीत लिए। पाओलिनी को जीत के लिए थोड़ा ज्यादा संघर्ष करना पड़ा, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने आसानी से अगले दौर में जगह बना ली।

स्वितोलिना ने रविवार को लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले नाइट सेशन की शुरुआत सोलाना सिएरा के खिलाफ 52 मिनट में 6-1, 6-2 की शानदार जीत के साथ की। नौवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी का ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अपने पिछले 11 ग्रैंड स्लैम ओपनिंग मैचों में से 9 जीते हैं और सिर्फ 2 हारे हैं।

इसके अलावा, उनके नाम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में 117 जीत दर्ज हैं, जो किसी भी यूक्रेनी खिलाड़ी द्वारा हासिल की गई सबसे अधिक जीत हैंय़ वह यूक्रेन की इकलौती खिलाड़ी हैं जिन्होंने ग्रैंड स्लैम में 100 से अधिक मैच जीते हैं। मार्टा कोस्त्युक ने लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी कोशिश शानदार जीत के साथ शुरू की। उन्होंने ग्रैंडस्टैंड कोर्ट पर स्टॉर्म हंटर को सिर्फ 67 मिनट में 6-4, 6-1 से हराया। 11वीं वरीयता प्राप्त कोस्त्युक ने मैच के आखिरी पांच गेम और पिछले आठ में से सात गेम जीतकर इस सीजन में अपना रिकॉर्ड 33-8 कर लिया। उन्होंने कुल आठ ऐस और 22 विनर्स लगाए, जबकि 12 अनफोर्स्ड एरर (बिना दबाव के की गई गलती) किए।

पाओलिनी के लिए पहला मैच आसान नहीं रहा। 19वीं वरीयता प्राप्त पाओलिनी को वेरोनिका एर्जावेक को हराने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने 1 घंटे 46 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 3-6, 6-4 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में पाओलिनी का खेल थोड़ा कमजोर पड़ा, जिससे उनके हारने की संभावना बढ़ गई थी। हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी की और मैच अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में उन्होंने 36 विनर्स लगाए, हालांकि उनसे 27 अनफोर्स्ड एरर भी हुए।

पाओलिनी हाल के कुछ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं और लगातार चार मेजर टूर्नामेंट में चौथे दौर तक नहीं पहुंच सकी थीं। हालांकि, इस साल विंबलडन में उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। अब उनकी कोशिश यूएस ओपन में भी पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की होगी।

18वीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा और 31वीं वरीयता प्राप्त लेयला फर्नांडीज ने भी पहले दौर में शानदार जीत दर्ज की। अलेक्जेंड्रोवा ने मैककार्टनी केसलर को सिर्फ 66 मिनट में 6-2, 6-2 से हराकर आसानी से अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, फर्नांडीज ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए झांग शुआई को 75 मिनट में 6-3, 6-2 से मात दी।

कोर्ट 12 पर पूर्व विश्व नंबर 1 कैरोलिना प्लिस्कोवा ने दिन की सबसे शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। हालांकि, वह बिना सीडिंग के टूर्नामेंट में खेल रही हैं, लेकिन उन्हें अब भी एक मजबूत और खतरनाक खिलाड़ी माना जाता है। बेल्जियम की हैने वैंडेविंकेल के खिलाफ प्लिस्कोवा एक समय 6-2, 5-2 से पीछे थीं और हार के करीब पहुंच गई थीं। यहां तक कि उन्होंने एक मैच प्वाइंट भी बचाया। इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार नौ गेम जीते और 2 घंटे 30 मिनट में 2-6, 7-5, 6-3 से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ प्लिस्कोवा लगातार 10वें यूएस ओपन में दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। इस दौरान वह एक बार फाइनल और पांच बार क्वार्टर फाइनल तक भी पहुंच चुकी हैं।

अन्य नतीजे: पोलिना यात्सेन्को ने रेनाटा जाराजुआ को 4-6, 6-4, 7-6(7) से हराया; डोना वेकिक ने तालिया गिब्सन को 6-2, 4-6, 6-3 से हराया; लनलाना ताराडुडी ने एल्विना कालियेवा को 6-3, 6-7 (4) से हराया; लुक्रिज़िया स्टेफानिनी ने दयाना यास्त्रेम्स्का को 6-3, 4-6, 6-1 से हराया; वांग ज़िन्यू ने एमिलियाना अरंगो को 6-4, 6-2 से हराया; केटी बोल्टर ने कैरोल यंग सुह ली को 6-4, 3-6, 6-0 से हराया; टायला प्रेस्टन ने एलिसिया पार्क्स को 6-3, 6-3 से हराया।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

वनडे ट्राई सीरीज: अटल की शतकीय पारी, राशिद का चला जादू, अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 158 रनों से रौंदा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा

डोमेस्टिक क्रिकेट से मुझे फायदा हुआ, श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद बोले सलमान आगा