Monday, August 03, 2026
BREAKING
एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक 4 अगस्त को, भाजपा संसदीय दल ने जारी किया पत्र उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग गहरा करने पर सहमति गोल्डन गर्ल मीराबाई चानू ने की केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से खास मुलाकात, खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई जर्सी भेंट की हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के अंदर महंगाई भत्ते का बकाया चुकाने का निर्देश दिया शिक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा उठेगा, हमारा संगठन छात्रों के साथ खड़ा रहेगा: अभिजीत दिपके जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'किसी आपराधिक तत्व को नहीं बख्शा जाएगा' पंजाब में हड़कंप : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किया सुभाषित, कहा- ‘भाग्य प्रतिकूल हो तो भी धैर्य न छोड़ें’ Commonwealth Games 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा सावन का पहला सोमवार आज: देशभर में हर-हर महादेव की गूंज, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

मनोरंजन

युवाओं को राज कुंद्रा की सलाह, बोले- 'ज्यादा मॉडर्न बनने की कोशिश मत करो'

03 अगस्त, 2026 04:06 PM

मुंबई : अभिनेता राज कुंद्रा अपनी आगामी पंजाबी फिल्म 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले राज कुंद्रा ने अमृतसर पहुंचकर श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेका और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और फिल्म, अपने किरदार और युवाओं के लिए एक खास संदेश भी साझा किया। राज कुंद्रा ने बताया कि यह फिल्म उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि भावनाओं और संस्कृति से जुड़ा एक खास अनुभव है।

मीडिया से बात करते हुए राज कुंद्रा ने युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग आधुनिक बनने की कोशिश में कई बार अपनी जड़ों से दूर हो जाते हैं। राज ने कहा, ''अपने कल्चर का सम्मान करो। ज्यादा मॉडर्न बनने की कोशिश मत करो। ज्यादा वेस्टर्न प्रभाव में आने की जरूरत नहीं है। जैसे हो, वैसे ही रहो और अपनी पहचान को बनाए रखो.''

फिल्म में अपने सिख किरदार को लेकर राज कुंद्रा ने कहा कि यह भूमिका उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा, ''मेरे लिए सिख सिर्फ एक किरदार नहीं है, बल्कि एक मकसद है। मैंने इस भूमिका को सिर्फ अभिनय के तौर पर नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी के रूप में लिया है। मैंने इस किरदार की भावनाओं और उसकी पहचान को समझने की कोशिश की है।''

इस मौके पर फिल्म की अभिनेत्री पायल राजपूत भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी स्वर्ण मंदिर पहुंचकर फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। पायल ने इस दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक भावुक बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि अमृतसर आना उनके लिए बहुत खास पल है, क्योंकि उनके पिता की आखिरी इच्छा थी कि वह उन्हें अमृतसर लेकर आएं और दर्शन करवाएं।

पायल ने कहा, ''स्वर्ण मंदिर आकर मैंने फिल्म के लिए दुआएं मांगी हैं। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे पापा की आखिरी इच्छा थी कि मैं उन्हें अमृतसर लेकर चलूं और दर्शन करवाऊं। उस समय मैं उनकी यह इच्छा पूरी नहीं कर पाई थी, लेकिन आज मैं अपने पापा की फोटो लेकर यहां घूम रही हूं। यह मेरे लिए बहुत भावुक पल है।''

फिल्म को लेकर पायल राजपूत ने कहा, "दर्शकों ने अब तक मेरी हर फिल्म को काफी प्यार दिया है और मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को भी लोगों का समर्थन मिलेगा। मेरा मानना है कि किसी भी फिल्म की सफलता उसकी कहानी और कंटेंट पर निर्भर करती है। 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' सिर्फ मनोरंजन नहीं करेगी, बल्कि दर्शकों को एक खास संदेश भी देगी। इसमें कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन और रोमांस भी देखने को मिलेगा।''

उन्होंने अपने फैंस से भी फिल्म को लेकर प्यार बनाए रखने की अपील की। पायल ने कहा, ''मेरे फैंस का प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं उनके बिना कुछ भी नहीं हूं। मुझे उम्मीद है कि वह आगे भी मुझे अपना प्यार और समर्थन देते रहेंगे।''

बात करें 'द ग्रेट पंजाब रॉबरी' की, तो यह एक पंजाबी एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें राज कुंद्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में वह एक सिख किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी साहस, संघर्ष, अपराध और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। टीजर में पुलिस और एक खतरनाक अपराधी के बीच संघर्ष को दिखाया गया है। राज कुंद्रा का किरदार काफी रहस्यमय और प्रभावशाली नजर आया।

फिल्म में राज कुंद्रा और पायल राजपूत के अलावा गरविता साधवानी, महाबीर भुल्लर, परमवीर सिंह, अंकित सागर, अमित बहल और कुलवीर सोनी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सौरभ वर्मा ने किया है, जबकि इसका निर्माण अक्यूर मीडिया ने किया है। फिल्म की कहानी लॉरेंस जॉन ने लिखी है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'विश्‍वनाथ एंड सन्स' मेरे करियर में एक नई पहचान लेकर आएगी, लंबे समय बाद निभाया ऐसा किरदार : अभिनेता सूर्या

'विश्‍वनाथ एंड सन्स' मेरे करियर में एक नई पहचान लेकर आएगी, लंबे समय बाद निभाया ऐसा किरदार : अभिनेता सूर्या

'मुझे जागरूक हिंदू बनना है', कंगना रनौत ने विचारधारा बदलने की आजादी पर उठाए सवाल

'मुझे जागरूक हिंदू बनना है', कंगना रनौत ने विचारधारा बदलने की आजादी पर उठाए सवाल

बेटी तारा के जन्मदिन पर भावुक हुए जय भानुशाली, बोले-'तुमने मेरी जिंदगी को एक खूबसूरत लव स्टोरी बना दिया'

बेटी तारा के जन्मदिन पर भावुक हुए जय भानुशाली, बोले-'तुमने मेरी जिंदगी को एक खूबसूरत लव स्टोरी बना दिया'

'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत

यूरोप टूर से पहले जट्ट पहुंचा जापान, दिलजीत दोसांझ ने टोक्यो में की शॉपिंग, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया

यूरोप टूर से पहले जट्ट पहुंचा जापान, दिलजीत दोसांझ ने टोक्यो में की शॉपिंग, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया

टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अगली एक्शन एंटरटेनर में हुई पश्मीना रोशन की एंट्री

टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अगली एक्शन एंटरटेनर में हुई पश्मीना रोशन की एंट्री

यामी गौतम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन, बोलीं- हिमाचल में हमारे खेत हैं...

यामी गौतम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन, बोलीं- हिमाचल में हमारे खेत हैं...

साई पल्लवी की सादगी की मुरीद हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

साई पल्लवी की सादगी की मुरीद हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

कर्ण के नजरिए से देखें महाभारत की कहानी, अनुप सोनी बोले- किरदार को आवाज देना यादगार रहा

कर्ण के नजरिए से देखें महाभारत की कहानी, अनुप सोनी बोले- किरदार को आवाज देना यादगार रहा