Monday, August 10, 2026
BREAKING
नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर NHPC की सुबनसिरी परियोजना पर संसद की समिति सख्त, लागत 345% बढ़ी दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार, अगले कई दिन छाए रहेंगे बादल पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘सत्य, शुभ और ज्ञानवर्धक वचन सुनें, कल्याणकारी विचारों को अपनाएं’ जापान में टाइफून नंबर 15 को लेकर हाई अलर्ट, पीएम तकाइची ने दी सावधानी बरतने की सलाह अमेरिका-ईरान समझौते के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल GeM से सरकारी खरीद में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ी: पीयूष गोयल पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों की सफलता को सराहा व्हाट्सएप में वैश्विक स्तर पर आई दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में परेशानी; कई देशों के यूजर्स प्रभावित

खेल

युगल सैनी की धमाकेदार पारी, सेंट्रल दिल्ली ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया

10 अगस्त, 2026 12:20 PM

दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 19वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने साउथ दिल्ली से मिले 221 रनों के लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर हासिल किया।

हालांकि, विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान यश धुल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। सिद्धार्थ जून अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 14 गेंदों में 26 रन बनाने के बाद आउट हुए। जोंटी सिद्धू ने 13 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। केशव डब्बास अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे युगल सैनी एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने महज 45 गेंदों का सामना करते हुए 91 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए। हालांकि, युगल अपने शतक से चूक गए। वंश बेदी ने 13 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे। गेंदबाजी में साउथ दिल्ली की तरफ से अंशुमन हुड्डा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

इससे पहले, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 220 रन लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अनमोल शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए। सनत सांगवान ने 23 गेंदों में 3 चौके और तीन छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। कप्तान आयुष बदोनी ने महज 25 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। प्रणव पंत 19 गेंदों में 29 रन बनाए।

तेजस्वी दहिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक चौके और 8 छक्कों की मदद से 31 गेंदों में 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, करन गर्ग ने 9 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाकर टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया। गेंदबाजी में सेंट्रल दिल्ली की ओर से मनी ग्रेवाल ने 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि गवनीश खुराना ने भी दो विकेट अपने नाम किए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ : चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफ़राज़ ख़ान भारतीय टीम में शामिल

श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ : चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफ़राज़ ख़ान भारतीय टीम में शामिल

निशान मदुश्का का अर्धशतक, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारत के सामने रखा 207 रनों का लक्ष्य

निशान मदुश्का का अर्धशतक, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारत के सामने रखा 207 रनों का लक्ष्य

अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: बसंत कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, शाहनवाज को ब्रॉन्ज

अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: बसंत कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, शाहनवाज को ब्रॉन्ज

भारत बनाम श्रीलंका: बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, धोनी का नाम भी लिस्ट में शामिल

भारत बनाम श्रीलंका: बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, धोनी का नाम भी लिस्ट में शामिल

भारतीय टीम के लिए आई राहत भरी खबर, शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

भारतीय टीम के लिए आई राहत भरी खबर, शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

डीपीएल 2026: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया, शिवम बने जीत के नायक

डीपीएल 2026: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया, शिवम बने जीत के नायक

भारत ने वॉर्मअप मैच में 6 विकेट खोकर 357 रनों पर घोषित की पहली पारी, पडिक्कल ने जड़ा शतक

भारत ने वॉर्मअप मैच में 6 विकेट खोकर 357 रनों पर घोषित की पहली पारी, पडिक्कल ने जड़ा शतक

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप यशस्वी जायसवाल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप यशस्वी जायसवाल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

3 साल हो गए हैं, लेकिन कोई जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने मांगी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद

3 साल हो गए हैं, लेकिन कोई जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने मांगी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के हेड कोच का पद

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के हेड कोच का पद