Thursday, October 08, 2026
BREAKING
• मोबाइल फोन बना गुड गवर्नेंस का टूल, 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे: पीएम मोदी • कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आए, कमजोर कड़ी नहीं बनना है : वायुसेना प्रमुख एपी सिंह • 6जी में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत, 10 साल में 100 करोड़ पहुंचा ब्रॉडबैंड बेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया • क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, ‘केबीसी’ में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह • व्हाइट हाउस ने भारत को बताया अमेरिका का सबसे मजबूत सहयोगी, मोदी-ट्रंप रिश्तों की तारीफ • जिन्होंने अपने निजी सुख का त्याग किया, वही वीर साधक राष्ट्र के लिए धन्य माने जाते हैं : पीएम मोदी • राष्ट्रपति मुर्मु ने वायुसेना दिवस पर वायु योद्धाओं को दी बधाई • फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत • अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची • सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’

मनोरंजन

यादों में नाना : जब मेजर चौहान बनने के लिए ली आर्मी की ट्रेनिंग, कारगिल युद्ध पर फ्रंट पर थे तैनात

08 अक्टूबर, 2026 04:16 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : बॉलीवुड ने कई ऐसे कलाकार देखे हैं जिन्होंने पर्दे पर सैनिक का किरदार निभाया, लेकिन नाना पाटेकर की कहानी थोड़ी अलग है। उन्होंने सिर्फ कैमरे के सामने फौजी बनने की एक्टिंग नहीं की, बल्कि अपने किरदार को असली बनाने के लिए सेना की कड़ी ट्रेनिंग भी ली।

साल 1991 में आई फिल्म 'प्रहार: द फाइनल अटैक' में उन्होंने मेजर प्रताप चौहान का किरदार निभाया था। इस रोल के लिए नाना ने मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ लंबी सैन्य ट्रेनिंग की थी। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने करीब तीन साल तक मिलिट्री ट्रेनिंग ली, ताकि पर्दे पर उनका फौजी अंदाज सिर्फ अभिनय न लगे, बल्कि उसमें सैनिकों वाली सख्ती और अनुशासन भी नजर आए।

'प्रहार' नाना पाटेकर के लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं थी। वह इस फिल्म के निर्देशक भी थे और उन्होंने इसमें मेजर चौहान की भूमिका निभाई। फिल्म में कमांडो ट्रेनिंग, अनुशासन और देशभक्ति को काफी करीब से दिखाया गया था।

इस दौरान नाना का सेना से जुड़ाव इतना गहरा हो गया कि उन्होंने आगे चलकर टेरिटोरियल आर्मी में भी सेवा दी। लेकिन उनकी असली परीक्षा तब हुई, जब 1999 में कारगिल युद्ध छिड़ा। उस समय नाना ने सिर्फ दूर बैठकर सैनिकों का हौसला बढ़ाने के बजाय सेना के साथ युद्ध क्षेत्र में जाने की इच्छा जताई। इसके लिए उन्होंने तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस से विशेष अनुमति मांगी।

नाना ने बताया था, "शुरुआत में उन्हें मना किया गया, लेकिन जब उन्होंने अपनी सैन्य ट्रेनिंग और अनुभव के बारे में बताया तो उन्हें सैनिकों के साथ जाने की अनुमति मिली।"

रिपोर्टों के अनुसार, कारगिल युद्ध के दौरान नाना करीब दो महीने तक सेना के जवानों के साथ रहे और क्विक रिएक्शन टीम का हिस्सा बने। कुछ रिपोर्टों में उनके युद्ध क्षेत्र और एलओसी के आसपास सैनिकों के साथ रहने का जिक्र मिलता है। उन्होंने बाद में बताया था कि उस दौरान उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी।

नाना ने एक इंटरव्यू में कारगिल के अनुभव को याद करते हुए बताया था कि जब वह श्रीनगर पहुंचे थे, तब उनका वजन करीब 76 किलो था और लौटते समय यह घटकर लगभग 56 किलो रह गया था। जवानों के बीच रहना उनके लिए जिंदगी बदल देने वाला अनुभव था।

आज नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके निभाए किरदार, उनकी आवाज और उनके संवाद हमेशा दर्शकों की यादों में जिंदा रहेंगे।

वहीं, नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते हुए भारत के पूर्व सेना प्रमुख और मिजोरम के गवर्नर जनरल वी.के. सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मैंने 'प्रहार' फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें करीब से देखा है। वे न केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक प्रभावशाली व्यक्तित्व भी थे। उन्हें जो भूमिका दी जाती थी, उसमें ढलने के लिए वे कड़ी मेहनत करते थे। उनका समर्पण, कड़ी मेहनत और काम के प्रति गंभीर रवैया उनकी भूमिका में असलियत लाता था। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान और उनकी यादें हमेशा बनी रहेंगी। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को सद्गति मिले। ओम शांति।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, ‘केबीसी’ में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह

क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, ‘केबीसी’ में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

'मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, शत्रुघन सिन्हा से लेकर पवन सिंह तक ने दी श्रद्धांजलि

'मैं उनकी पसंदीदा अभिनेत्री थी', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, शत्रुघन सिन्हा से लेकर पवन सिंह तक ने दी श्रद्धांजलि

विजय देवरकोंडा सेट पर बेहद समर्पित रहते हैं, उनसे बहुत कुछ सीखती हूं : रश्मिका मंदाना

विजय देवरकोंडा सेट पर बेहद समर्पित रहते हैं, उनसे बहुत कुछ सीखती हूं : रश्मिका मंदाना

'द ट्रेटर्स तेलुगु' को लेकर तेजा सज्जा बोले- 'होस्ट होकर भी गेम को लेकर नहीं लगा पाता अंदाजा'

'द ट्रेटर्स तेलुगु' को लेकर तेजा सज्जा बोले- 'होस्ट होकर भी गेम को लेकर नहीं लगा पाता अंदाजा'

'राइज एंड फॉल 2' में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा, बोलीं-

'राइज एंड फॉल 2' में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा, बोलीं-"मैंने सुसाइड की कोशिश की थी

संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय

संदीपा धर ने आतिश कपाड़िया को दिया कॉमेडी से परिचय कराने का श्रेय

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार बनेगा खतरनाक जुनून

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज, एकतरफा प्यार बनेगा खतरनाक जुनून

'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस

'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस

कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है

कोलकाता लौटकर पुराने दोस्तों से मिले राज बब्बर, बोले- 'सिटी ऑफ जॉय' हमेशा मेरे दिल के करीब है