Saturday, August 08, 2026
BREAKING
पुर्तगाल स्थित बीकेआई मास्टरमाइंड द्वारा चलाया जा रहा था आतंकी मॉड्यूल: डीजीपी गौरव यादव पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस के 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान ने संगठित अपराध के खिलाफ निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए; 1.09 लाख से अधिक छापेमारी, 1,532 फरार अपराधी गिरफ्तार एसआईआर को लेकर पूरी तरह चौकन्ने रहें तमाम कांग्रेसजन- हुड्डा बदलती दुनिया में नई चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा: प्रधानमंत्री मोदी ‘मिथिला मखाना’ की बढ़ी विदेशों में मांग, बिहार के किसानों के लिए खुल रहे नए अवसर : पीयूष गोयल सीएसआईआर की कौशल पहल में उद्योग-अकादमिक साझेदारी पर जोर, 37 प्रयोगशालाओं ने पेश की रिपोर्ट E20 पेट्रोल में 500 पीपीएम क्लोराइड और नमी के दावों की पुष्टि नहीं, देशव्यापी जांच में ईंधन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित भारत’ की दिशा युवा तय करेंगे, लगातार सीखते रहना सफलता की कुंजी : पीएम मोदी डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी

मनोरंजन

यादों में अनुपम श्याम : जब 'ठाकुर सज्जन सिंह' की बीमारी की खबर सुन योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया था मदद का हाथ

08 अगस्त, 2026 04:38 PM

मुंबई : अभिनेता अनुपम श्याम ओझा आज भी 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' में निभाए गए किरदार 'ठाकुर सज्जन सिंह' को लेकर लोगों के बीच मशहूर हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक दमदार आवाज, प्रभावशाली अभिनय और अलग अंदाज की वजह से खास पहचान बनाई। हालांकि, जिंदगी के आखिरी दौर में उन्हें गंभीर बीमारी और आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मिली आर्थिक मदद भी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने 8 अगस्त 2021 को दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनके काम की सराहना आज भी लोग करते हैं।

अनुपम श्याम का जन्म 20 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ था। उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई प्रतापगढ़ में पूरी की। इसके बाद अवध विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की और फिर लखनऊ स्थित भारतेंदु नाट्य अकादमी में थिएटर की पढ़ाई की। यहां उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं। वह प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल से जुड़े और रंगमंच पर लगातार काम किया। उन्होंने थिएटर में अनुभव लेने के बाद सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई का रुख किया।

मुंबई पहुंचने के बाद उनका सफर आसान नहीं था। उन्हें शुरुआत में छोटे-छोटे किरदार मिले। दिलचस्प बात यह है कि उनके फिल्मी करियर की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'लिटिल बुद्धा' से हुई। इसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की चर्चित फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में काम किया। इसके बाद उन्होंने आगे चलकर 'लगान', 'नायक', 'शक्ति', 'स्लमडॉग मिलियनेयर', 'वांटेड', 'हल्ला बोल' और 'रक्त चरित्र' जैसी कई फिल्मों में दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। उन्हें अक्सर खलनायक या दबंग किरदार निभाने का मौका मिलता था।

फिल्मों में लंबे समय तक काम करने के बावजूद उन्हें असली पहचान साल 2009 में स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' से मिली। इस सीरियल में उन्होंने ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उन्हें उनके असली नाम से कम और 'ठाकुर सज्जन सिंह' से ज्यादा पहचानने लगे। बाद में उन्होंने 'प्रतिज्ञा 2', 'कृष्णा चली लंदन', 'डोली अरमानों की' समेत कई अन्य टीवी सीरियल्स में भी अभिनय किया।

जिंदगी का आखिरी दौर उनके लिए काफी मुश्किल रहा। वह लंबे समय तक किडनी की गंभीर बीमारी से जूझते रहे और उन्हें नियमित डायलिसिस कराना पड़ता था। इलाज का खर्च बढ़ने से आर्थिक परेशानी भी सामने आई। उस समय उनके भाई ने लोगों से मदद की अपील की थी। बाद में एक इंटरव्यू में खुद अनुपम श्याम ने बताया था कि जब उनकी बीमारी की जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली, तो उन्होंने इलाज के लिए 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अस्पताल के खाते में भिजवाई।

अभिनेता ने कहा था कि इसी मदद से उनका इलाज आगे बढ़ सका। उन्होंने बताया था कि सीएम योगी आदित्यनाथ उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते थे और उनके काम की सराहना करते थे।

इलाज के दौरान कुछ समय के लिए उनकी तबीयत में सुधार भी आया और वे दोबारा काम पर लौटे। उन्होंने 'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2' की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन उनकी सेहत लगातार बिगड़ती रही। इसी बीच, उनका 8 अगस्त 2021 को मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से टीवी और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

मेरी सफलता का श्रेय पति करण को जाता है, हर कदम पर दिया साथ: सुरभि चंदना

मेरी सफलता का श्रेय पति करण को जाता है, हर कदम पर दिया साथ: सुरभि चंदना

वर्ल्ड कैट डे 2026: बॉलीवुड की प्राउड 'कैट मॉम्स' अभिनेत्रियां

वर्ल्ड कैट डे 2026: बॉलीवुड की प्राउड 'कैट मॉम्स' अभिनेत्रियां

'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन, कभी रीमेक फिल्मों में काम नहीं किया

'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन, कभी रीमेक फिल्मों में काम नहीं किया

नेशनल हैंडलूम डे पर विद्या बालन ने हथकरघा परंपरा को किया सलाम, कहा-'हर साड़ी कहती है अपनी अनोखी कहानी'

नेशनल हैंडलूम डे पर विद्या बालन ने हथकरघा परंपरा को किया सलाम, कहा-'हर साड़ी कहती है अपनी अनोखी कहानी'

'इन्हें देखते ही दिनभर की थकान दूर हो जाती है', ईशा सिंह ने अपनी पालतू बिल्लियों पर लुटाया प्यार

'इन्हें देखते ही दिनभर की थकान दूर हो जाती है', ईशा सिंह ने अपनी पालतू बिल्लियों पर लुटाया प्यार

'दोस्ती टूटेगी, भरोसा शक में बदलेगा...', करण जौहर ने 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर लॉन्च कर बढ़ाया रोमांच

'दोस्ती टूटेगी, भरोसा शक में बदलेगा...', करण जौहर ने 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर लॉन्च कर बढ़ाया रोमांच

'एमटीवी हसल 5' की इनामी राशि बढ़कर हुई 1 करोड़ रुपए, बादशाह बोले- 'यह हिप-हॉप कल्चर की तरक्की का सबूत'

'एमटीवी हसल 5' की इनामी राशि बढ़कर हुई 1 करोड़ रुपए, बादशाह बोले- 'यह हिप-हॉप कल्चर की तरक्की का सबूत'

'इसे कुर्बानी मत कहिए…', शिवांगी जोशी के लिए फाइनलिस्ट की जगह छोड़ने पर बोले हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

'इसे कुर्बानी मत कहिए…', शिवांगी जोशी के लिए फाइनलिस्ट की जगह छोड़ने पर बोले हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बनवाएंगे 500 घर

सलमान खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बनवाएंगे 500 घर

रामायण की आदिपुरुष से तुलना पर मनोज मुंतशिर बोले- कोई शर्म नहीं कि...

रामायण की आदिपुरुष से तुलना पर मनोज मुंतशिर बोले- कोई शर्म नहीं कि...