Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

मोहसिन नकवी दिन में दिख रहे तारे, कहा- आईपीएल को पीछे छोड़ देगी पीएसएल

06 अप्रैल, 2026 02:09 PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने दावा किया है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) तेजी से विकसित हो रही है। आने वाले समय में यह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को टक्कर देगी और दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन सकती है। नकवी ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब पीएसएल का 11वां सीजन अफगानिस्तान के साथ तनाव की वजह से सिर्फ दो वेन्यू पर खेला जा रहा है, जबकि आईपीएल का आयोजन बिना किसी भी रुकावट तय शेड्यूल के मुताबिक हो रहा है। पीसीबी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में नकवी ने कहा कि पीएसएल में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और ग्रोथ को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पीएसएल अब निवेश के लिए सबसे आकर्षक मार्केट बन गया है। वह समय दूर नहीं जब पीएसएल दुनिया की नंबर वन लीग बन जाएगी।

नकवी ने कहा कि पीएसएल 2026 के फ्रेंचाइजी से जुड़े प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी पाकिस्तान के क्रिकेट इकोसिस्टम में भरोसे की बढ़ती स्थिति को दिखाती है।
मोहसिन नकवी ने बेशक भविष्य में पीएसएल के आईपीएल के समकक्ष आने की संभावना जताई है, लेकिन वास्तविकता में पीएसएल और आईपीएल में कोई तुलना नहीं है। पीएसएल में वही खिलाड़ी शामिल होते हैं जिन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलता, कई खिलाड़ी पीएसएल का मिला हुआ कॉन्ट्रैक्ट भी छोड़कर आईपीएल में आ जाते हैं। इस साल दासुन शनाका, ब्लेसिंग मुजरबानी ने ऐसा ही किया है। इसकी वजह आईपीएल में मिलने वाला पैसा है जो आईपीएल से कई गुणा ज्यादा है। इसके अलावा आईपीएल क्रिकेट के स्तर में, फैन इंगेजमेंट में, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के मामले में, प्रसारण क्वालिटी के मामले में पीएसएल से बहुत आगे है। पीएसएल को ढंग के ब्रॉडकास्टर भी नहीं मिल पाते।

आईपीएल के मीडिया राइट्स की कीमत लगभग 6 बिलियन डॉलर है, जबकि पीएसएल की कीमत लगभग 93 मिलियन डॉलर है। आईपीएल का सालाना राजस्व 1 बिलियन डॉलर से अधिक है, जबकि पीएसएल का करीब 60 मिलियन डॉलर है। वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की हालिया रैंकिंग में पीएसएल मौजूदा समय में खेली जाने वाली लीग में 48 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि आईपीएल 62.2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। द हंड्रेड (75.2) और एसए 20 (68) क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
आईपीएल और पीएसएल के बीच मौजूदा समय में जमीन आसमान का अंतर है। इसके बावजूद मोहसिन नकवी का आईपीएल को पीछे छोड़ने वाला बयान दिन में तारे देखने के समान है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे