Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

मिडिल ईस्ट में फिर से शुरू हुई इंडिगो की उड़ानें, अस्थायी निलंबन के बाद लिया फैसला

24 जून, 2025 02:13 PM

इंडिगो एयरलाइंस ने आज मंगलवार को मिडिल ईस्ट के लिए अपनी उड़ानें फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के चलते एयरलाइन ने कुछ समय पहले इन रूट्स पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी थीं। अब हालात थोड़ा सामान्य होने पर इंडिगो ने धीरे-धीरे और सावधानीपूर्वक इन मार्गों पर फिर से सेवा बहाल करने का फैसला लिया है। एयरलाइन ने यह जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी। इसमें लिखा है “मिडिल ईस्ट में एयरपोर्ट्स धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं। हम सावधानीपूर्वक और चरणबद्ध तरीके से इन मार्गों पर अपनी उड़ानों का संचालन शुरू कर रहे हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सबसे सुरक्षित मार्गों पर विचार कर रहे हैं। कृपया हमारे मोबाइल ऐप या वेबसाइट से अपडेट लेते रहें। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।”

यह घोषणा उस वक्त आई जब कुछ ही घंटे पहले इंडिगो ने सुरक्षा कारणों से मिडिल ईस्ट के कई रूट्स पर उड़ानों को सुबह 10 बजे तक के लिए निलंबित कर दिया था। जिन शहरों के लिए उड़ानें स्थगित की गई थीं, उनमें दुबई, दोहा, बहरीन, दम्माम, अबू धाबी, कुवैत, मदीना, फुजैरा, जेद्दा, मस्कट, शारजाह, रियाद, रस अल-खैमा और त्बिलिसी शामिल हैं। एयरलाइन ने अपने पहले बयान में कहा था कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह अस्थायी कदम उठाया गया है। इंडिगो ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा था कि हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन यह फैसला पूरी तरह आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अब, ताजा घोषणा से यात्रियों को राहत मिली है, क्योंकि एयरलाइन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उड़ानों की बहाली चरणबद्ध होगी और हालात पर लगातार नजर रखी जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर