Thursday, August 13, 2026
BREAKING
भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देगी सरकार: सीएम सम्राट चौधरी लेह में भूकंप के तेज झटके, 5.5 रही तीव्रता, 10 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने वाला ही सफलता हासिल करता है: पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा महाराष्ट्र में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे के अंदर हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल,CM फडणवीस ने ली जानकारी, जांच के निर्देश केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’ परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचीं मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

खेल

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बने बाएं हाथ के गेंदबाज

13 अगस्त, 2026 05:48 PM

डार्विन : ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मिचेल स्टार्क ने टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले एक विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया है। स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं।

स्टार्क ने यह उपलब्धि शादमान इस्लाम को पवेलियन भेजने के साथ ही हासिल की। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज रंगना हेराथ को पीछे छोड़ दिया है। स्टार्क के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट हो गए हैं। वहीं, हेराथ ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 433 विकेट निकाले थे। स्टार्क वसीम अकरम को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं, जिन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 414 विकेट चटकाए थे।

टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से बांग्लादेश के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ और पहली पारी में टीम सिर्फ 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ट्रेविस हेड महज 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जैक वेदराल्ड 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्नस लाबुशेन सिर्फ एक रन ही बना सके। कैमरून ग्रीन का बल्ला भी खामोश रहा और वह 13 रन बनाकर आउट हुए।

एलेक्स कैरी (19 रन), ब्यू वेबस्टर (12 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। कप्तान पैट कमिंस 9 रन बनाकर हसन महमूद का शिकार बने। गेंदबाजी में बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने पहली पारी में एक विकेट खोकर 96 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। शादमान (20 रन) के पवेलियन लौटने के बाद तंजीद हसन तमीम और मोमिनुल हक दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की अटूट साझेदारी निभा चुके हैं। तंजीद 32 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि मोमिनुल 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

राशिद खान ने रचा इतिहास, सक्रिय खिलाड़ियों में शीर्ष-10 विकेट लेने वालों में शामिल

राशिद खान ने रचा इतिहास, सक्रिय खिलाड़ियों में शीर्ष-10 विकेट लेने वालों में शामिल

हसन महमूद का कमाल, बांग्लादेश की ओर से डाला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल

हसन महमूद का कमाल, बांग्लादेश की ओर से डाला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल

महिला एशिया कप के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, अयोध्या-विहंगा और विमुक्ति की हुई वापसी

महिला एशिया कप के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, अयोध्या-विहंगा और विमुक्ति की हुई वापसी

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी: बैडमिंटन में भारत का वैश्विक चेहरा, चिराग के साथ कॉमनवेल्थ पुरुष डबल्स में देश को दिलाया पहला स्वर्ण

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

भारत से भिड़ने के लिए श्रीलंका ने किया 16 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, मेंडिस-निसांका पहले टेस्ट से बाहर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम की टॉप-10 में एंट्री, वेस्टइंडीज दौरे पर की थी शानदार बल्लेबाजी

अजिंक्य रहाणे की नई पारी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू करेंगे

अजिंक्य रहाणे की नई पारी, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से कमेंट्री में डेब्यू करेंगे

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन घोषित की, बोलैंड और इंग्लिस बाहर

महिला हॉकी विश्व कप में गोल्ड पर भारत की नजर, कप्तान सलीमा टेटे बोलीं- ‘इस बार विश्व कप हमारा होगा’

महिला हॉकी विश्व कप में गोल्ड पर भारत की नजर, कप्तान सलीमा टेटे बोलीं- ‘इस बार विश्व कप हमारा होगा’

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई