Tuesday, August 11, 2026
BREAKING
दिल्ली बनेगी धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन का हब, सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए 4 नए टूरिज्म सर्किट 2025 में दुनिया का नंबर-1 शिप रिसाइक्लिंग राष्ट्र बना भारत, वैश्विक हिस्सेदारी 35.4% पहुंची 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर CRPF ने छात्रों के साथ निकाली तिरंगा रैली एनडीए सांसदों का संसद में विरोध मार्च, राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड का आरोप नितिन गडकरी ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, बोले- हर साल युद्ध या बीमारी से ज्यादा मौतें गौतम अदाणी को बड़ी राहत, अमेरिकी अदालत ने सभी आपराधिक आरोप किए खारिज झंडों को जमीन पर नहीं फेंकना चाहिए : गृह मंत्रालय पीएम मोदी संग एनडीए सांसदों की मंगल मिलन बैठक, तिरंगा लहराकर दिया एकजुटता का संदेश हिमाचल, उत्तरखंड, जम्मू और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट जारी, भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बुद्धि, सदाचार, संयम, ज्ञान, वीरता, वाणी, सामर्थ्य और उपकार मनुष्य के जीवन को प्रकाशमान करते हैं: पीएम मोदी

मनोरंजन

मां के साथ जिम पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं-अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर

11 अगस्त, 2026 04:13 PM

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों और गानों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के खास पल भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनका अपनी मां नीलिमा सिंह के साथ एक मजबूत रिश्ता भी अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। इस कड़ी में एक बार भी अक्षरा ने अपनी मां के साथ मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इसमें वह अपनी मां के साथ जिम में नजर आ रही हैं। वीडियो में मां-बेटी दोनों हाथों में डंबल उठाकर कसरत करती दिखाई देती हैं। दोनों पूरी ताकत के साथ एक्सरसाइज करती दिख रही। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का लगातार हौसला बढ़ा रही हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, ''मम्मा और मैं, एक-दूसरे को मोटिवेट कर रहे हैं। इसमें भरपूर मजा और हंसी है। अब तक का सबसे अच्छा वर्कआउट पार्टनर।''

अक्षरा के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह के काम की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2010 में रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'सौगंध गंगा मैया के', 'दिलेर' और 'साथिया' जैसी फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना ली। 'सौगंध गंगा मैया के' में उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया, वहीं 'दिलेर' में वह दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ नजर आईं।

इसके बाद अक्षरा ने 'सत्या', 'तबादला', 'धड़कन' और 'सरकार राज' जैसी फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ में उनकी जोड़ी पवन सिंह के साथ दिखाई दी। 'मां तुझे सलाम' में अक्षरा ने देशभक्ति से जुड़ी कहानी का हिस्सा बनकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा वह 'लव मैरिज' जैसी फिल्म में भी नजर आईं। अभिनय के साथ उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई है। उनके कई भोजपुरी गाने लोकप्रिय हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

बिहार में बड़े फिल्म शूट की तैयारी, सुनील शेट्टी बोले- 'अक्टूबर से 50-60 दिन तक होगी शूटिंग'

बिहार में बड़े फिल्म शूट की तैयारी, सुनील शेट्टी बोले- 'अक्टूबर से 50-60 दिन तक होगी शूटिंग'

'गदर 2' की तीसरी सालगिरह पर भावुक हुए फिल्ममेकर अनिल शर्मा, बोले- क्या दिन था वो

'गदर 2' की तीसरी सालगिरह पर भावुक हुए फिल्ममेकर अनिल शर्मा, बोले- क्या दिन था वो

एक फ्रेम में दिखीं कपूर परिवार की 4 पीढ़ियां, नीतू कपूर ने शेयर की दुर्लभ तस्वीर

एक फ्रेम में दिखीं कपूर परिवार की 4 पीढ़ियां, नीतू कपूर ने शेयर की दुर्लभ तस्वीर

स्कूलों में लड़कियों को पीरियड्स और वेल-बीइंग के अलावा फाइनेंस हैंडल करना भी सिखाया जाए - कृति खरबंदा

स्कूलों में लड़कियों को पीरियड्स और वेल-बीइंग के अलावा फाइनेंस हैंडल करना भी सिखाया जाए - कृति खरबंदा

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के बीच बेटे करण के साथ पार्टिशन म्यूजियम पहुंचे सनी देओल, पंजाब में करेंगे खास रोड ट्रिप

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के बीच बेटे करण के साथ पार्टिशन म्यूजियम पहुंचे सनी देओल, पंजाब में करेंगे खास रोड ट्रिप

'ये सब क्या देखना पड़ रहा है...', एक्ट्रेस के गले लगते ही फैन ने जबरदस्ती कर लिया लिप किस, डर से कांपी

'ये सब क्या देखना पड़ रहा है...', एक्ट्रेस के गले लगते ही फैन ने जबरदस्ती कर लिया लिप किस, डर से कांपी

Toxic: यश संग पहली मुलाकात पर बोलीं नयनतारा, कहा- 'इस आदमी ने चार सालों तक अपने बीवी-बच्चों को...'

Toxic: यश संग पहली मुलाकात पर बोलीं नयनतारा, कहा- 'इस आदमी ने चार सालों तक अपने बीवी-बच्चों को...'

झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- 'उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी'

झारखंड के छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा, कहा- 'उनकी आंखों में दर्द और तकलीफ देखी'

ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना

ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने डॉक्टरों के लिए गाया गाना, फैंस ने की स्वस्थ रहने की कामना

एकता कपूर की चमक कम नहीं हुई, वह समय के साथ बदलना जानती हैं : तेजस्वी प्रकाश

एकता कपूर की चमक कम नहीं हुई, वह समय के साथ बदलना जानती हैं : तेजस्वी प्रकाश