Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

महिला टी20 विश्व कप: टूर्नामेंट से बाहर हुई न्यूजीलैंड की टीम, श्रीलंका का भी सपना टूटा, वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में

28 जून, 2026 12:39 PM

महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें तय हो चुकी हैं। इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया। इंग्लैंड की जीत के साथ ही न्यूजीलैंड का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।

ग्रुप बी से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इंग्लिश टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी 5 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने 5 मुकाबलों में से 3 मैच जीतते हुए अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। हालांकि, वेस्टइंडीज की तरह ही श्रीलंका के भी 6 प्वाइंट थे, लेकिन कैरेबियाई टीम बेहतर नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहीं, न्यूजीलैंड की हार के साथ ही श्रीलंका का भी टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थीं।

हालांकि, ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस रोमांचक बनी हुई है। रविवार को ग्रुप के दो बड़े मुकाबले खेले जाने हैं, जिनसे सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो जाएगी। दिन के पहले मैच में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत बांग्लादेश से होनी है। वहीं, दूसरे मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है। भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहती है, तो वह सीधा अंतिम चार में प्रवेश कर जाएगी।

हालांकि, अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है और साउथ अफ्रीका ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मैच जीत लेती है, तो प्रोटियाज टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है और साउथ अफ्रीका बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रहता है, तो भी बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। हालांकि, इंग्लैंड ने 164 रनों के लक्ष्य को सिर्फ एक विकेट खोकर 17.2 ओवर में हासिल कर लिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई