Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा

24 जून, 2026 01:17 PM

लीड्स : महिला टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का विजय रथ जारी है। टूर्नामेंट के 21वें मुकाबले में हेडिंग्ले के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 113 रनों से रौंदा। ऑस्ट्रेलिया से मिले 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 86 रन बनाकर सिमट गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुल फिरोजा महज एक रन बनाकर रन आउट हुईं। इसके बाद सायरा जबीन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह महज 5 रन बनाकर आउट हुईं। आयशा जफर अपना खाता तक नहीं खोल सकीं और रन आउट होकर पवेलियन लौटीं। इरम जावेद 9 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद जॉर्जिया वेयरहम का शिकार बनीं। मुनीबा अली अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और वह 25 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद एलिसा पेरी की गेंद पर गार्डनर को कैच देकर आउट हुईं।

आलिया रियाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान फातिमा सना का बल्ला भी खामोश रहा और वह 12 गेंदों में 17 रन बनाने के बाद एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं। रमीन शमीम भी बिना खाता खोले रन आउट हुईं। पाकिस्तान की 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार करने में नाकाम रहीं, जबकि तीन बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सकीं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसा पेरी, सोफी मोलिनक्स और सरदलैंड ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, वेयरहम ने एक विकेट चटकाया।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और बेथ मूनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। हालांकि, इसके बाद जॉर्जिया वॉल और एलिसा पेरी ने मोर्चा संभाला और दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों में 100 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। वॉल ने 28 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। वहीं, पेरी ने 48 गेंदों में 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 71 रन बनाए। पेरी ने अपनी इस पारी में 9 चौके और एक छक्का लगाया।

एश्ले गार्डनर बिना खाता खोले आउट हुईं। जॉर्जिया वेयरहम ने 5 रन बनाए। एनाबेल सदरलैंड ने 18 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 27 रनों का योगदान दिया, जबकि निकोला केरी ने 13 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से सादिया इकबाल, रमीन शमीम और नाशरा संधू ने दो-दो विकेट चटकाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई