Friday, August 28, 2026
BREAKING
कंगना रनौत से बैर खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव, रक्षाबंधन पर भेजे तोहफे और मिठाई कैलाश मानसरोवर से लौट रहे 37 श्रद्धालुओं को सीएम फडणवीस ने दिलाई मदद नारी शक्ति वंदन एक्ट को 2029 तक लागू करना सरकार का लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भारत और कनाडा आर्थिक पूरकताओं के आधार पर मजबूत वित्तीय साझेदारी का निर्माण कर सकते हैं: वित्त मंत्री सीतारमण लगातार चौथे सत्र में टूटा सोना, पिछले 4 दिनों में एमसीएक्स पर 2.37 प्रतिशत सस्ता हुआ भाव भारत-चीन की नजदीकी से सहमा पाकिस्तान, PoK में अनुच्छेद-370 जैसा फैसला लेने की तैयारी दिल्ली आ रहे BRICS के नेता, क्यों मंडराया फूट का खतरा? भारत के सामने बड़ी चुनौती पहले विदेश दौरे पर भारत आएंगे नेपाली PM बालेन शाह, जलप्रलय में संकटमोचक बना है भारत BJP के बाद अब संघ में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव, कॉकरोच प्रोटेस्ट का दिखेगा असर E10 पेट्रोल मिलेगा या नहीं? BPCL चीफ अपने बयान से पलटे, सरकार ने भी दी सफाई

खेल

महिला टी20 एशिया कप में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? तीन बार खिताब पर जमाया है कब्जा

28 अगस्त, 2026 12:07 PM

नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत शुक्रवार (28 अगस्त) से होनी जा रही है। इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। आइए आपको बताते हैं टीम इंडिया का टी20 एशिया कप में रिकॉर्ड कैसा रहा है। दरअसल, भारतीय टीम को एशिया कप में टी20 फॉर्मेट खूब रास आता है। कुल मिलाकर भारत ने टी20 एशिया कप में 25 मुकाबले खेले हैं। इसमें से हरमनप्रीत एंड कंपनी ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि महज 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम टी20 एशिया कप के खिताब को तीन बार अपने नाम कर चुकी है। साल 2012, 2016 और 2022 में टीम इंडिया ने ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम से इस बार भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के ऊपर टीम को शानदार शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। शेफाली और मंधाना दोनों की ही हालिया फॉर्म शानदार रही है। मंधाना इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रही हैं। वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स की गैरमौजूदगी में कप्तान हरमनप्रीत कौर के कंधों पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी।

ऋषा घोष और दीप्ति शर्मा भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में ट्रंप कार्ड साबित हो सकती हैं। दीप्ति बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकती हैं, जबकि ऋचा तूफानी बल्लेबाजी के बूते किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखती हैं। गेंदबाजी में क्रांति गौड़ और रेणुका ठाकुर तेज गेंदबाजी की कमान संभालती हुई नजर आ सकती हैं। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी श्री चरणी और राधा यादव पर होगी। चरणी ने इस साल खेले 15 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 27 विकेट चटकाए हैं। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

महिला हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के बीच होगा फाइनल मुकाबला, खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर डच टीम

महिला हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के बीच होगा फाइनल मुकाबला, खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर डच टीम

महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वालीं 5 बल्लेबाज, टॉप पर हरमनप्रीत कौर का नाम

महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वालीं 5 बल्लेबाज, टॉप पर हरमनप्रीत कौर का नाम

अब्बास-अली की शानदार गेंदबाजी, पाकिस्तान के नाम रहा लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन

अब्बास-अली की शानदार गेंदबाजी, पाकिस्तान के नाम रहा लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का जबरदस्त क्रेज, 26 हजार टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का जबरदस्त क्रेज, 26 हजार टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री

ऑस्ट्रेलिया U-19 सीरीज के लिए भारत की टीम घोषित, सहवाग-द्रविड़ के बेटे भी शामिल

ऑस्ट्रेलिया U-19 सीरीज के लिए भारत की टीम घोषित, सहवाग-द्रविड़ के बेटे भी शामिल

ब्राजील से पहले पनामा की चुनौती, 26 सितंबर को मैदान पर उतरेगा भारत

ब्राजील से पहले पनामा की चुनौती, 26 सितंबर को मैदान पर उतरेगा भारत

सोनल दिनुशा के शतक के बावजूद फॉलोऑन नहीं टाल सकी श्रीलंका, पहली पारी 290 पर सिमटी

सोनल दिनुशा के शतक के बावजूद फॉलोऑन नहीं टाल सकी श्रीलंका, पहली पारी 290 पर सिमटी

सीए भवानी देवी: ओलंपिक खेलने वाली पहली भारतीय तलवारबाज, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण पदक

सीए भवानी देवी: ओलंपिक खेलने वाली पहली भारतीय तलवारबाज, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण पदक

निशानेबाज जीतू राय: विश्व कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीता स्वर्ण पदक

निशानेबाज जीतू राय: विश्व कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए जीता स्वर्ण पदक

'ट्राई सीरीज' के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, क्रेमर की वापसी, रजा संभालेंगे कमान

'ट्राई सीरीज' के लिए जिम्बाब्वे की टीम घोषित, क्रेमर की वापसी, रजा संभालेंगे कमान