Friday, September 25, 2026
BREAKING
• 17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी • 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म • 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर • बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय • एशियन गेम्स: सुरुचि, कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता • नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन • जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है • CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च • एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर • एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई

मनोरंजन

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म

25 सितंबर, 2026 04:45 PM

मुंबई : मुंबई में रिलीज के मौके पर 'महाकाव्य श्री रामायण कथा-श्री राम की' को देखने पहुंचे दर्शकों ने फिल्म को लेकर अपनी-अपनी राय शेयर की। इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले भी काफी चर्चा थी। खासकर अंजलि अरोड़ा के माता सीता के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की बातें सामने आई थीं। अब फिल्म देखने के बाद पब्लिक रिएक्शन सामने आए हैं।

पब्लिक में कुछ दर्शक इसकी कहानी, कलाकारों की परफॉर्मेंस, ग्राफिक्स और साउंड की तारीफ करते नजर आए। कई दर्शकों ने इसे परिवार और खास तौर पर नई पीढ़ी के लिए देखने लायक फिल्म बताया।

समाचार एजेंसी से बात करते हुए एक दर्शक ने डायरेक्टर अभिषेक सिंह और पूरी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''निर्देशक ने फिल्म बनाने में काफी मेहनत की है और ऐसी फिल्मों की जरूरत है, जो धर्म और हमारी परंपराओं से जुड़ी कहानियों को बड़े पर्दे तक लेकर आएं। फिल्म देखकर मुझे काफी खुशी हुई और मुझे यह अच्छी लगी। मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। मेरी तरफ से फिल्म को पूरे 5 स्टार है।''

दूसरे दर्शक ने भी फिल्म निर्देशक के काम की तारीफ की और कहा, ''निर्देशक ने बहुत अच्छी फिल्म बनाई है और इसे देखकर मुझे काफी आनंद आया। फिल्म ग्राफिक्स और साउंड का काम अच्छा रहा और दोनों चीजों ने कहानी को पर्दे पर दिखाने में मदद की। मेरे नजरिए से फिल्म सुपरहिट है।''

एक अन्य दर्शक ने फिल्म को अपनी भावनाओं से जुड़ी हुई कहानी बताया। उन्होंने कहा, ''हर किसी को कम से कम एक बार यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को अच्छी तरह निभाया है। फिल्म की एक खास बात यह है कि इसमें युवा भी जुड़े हुए हैं। मेरा मानना है कि रामायण जैसे विषय को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए युवाओं की भागीदारी अहम है।''

एक और दर्शक ने नई पीढ़ी के लिए ऐसी फिल्मों को जरूरी बताया। उन्होंने कहा, ''आज के समय में युवाओं के लिए ऐसी कहानियां सामने आनी चाहिए, जिनसे उन्हें धर्म और परंपराओं के बारे में जानकारी मिल सके। फिल्म की कहानी शुरुआत से आखिर तक जुड़ी हुई लगती है और निर्देशक ने पूरी कहानी को पकड़कर रखा है।''

फिल्म की बात करें तो 'महाकाव्य श्री रामायण कथा-श्री राम की' रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करती है। फिल्म में देव शर्मा भगवान राम के किरदार में, अंजलि अरोड़ा माता सीता के रूप में और रजनीश दुग्गल रावण के रोल में नजर आए हैं। इनके अलावा शील वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। इसे प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है, जबकि हनी कुलदीप अग्रवाल और मोनिका सेन इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के अजय कनौजिया ने प्रस्तुत किया है। फिल्म हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी

'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर

'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात

अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात

रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

'वह अपनी ही अच्छाई का आदी है', 'लास्ट मैन इन टावर' में अपने किरदार के बारे में मनोज बाजपेयी का बयान

'वह अपनी ही अच्छाई का आदी है', 'लास्ट मैन इन टावर' में अपने किरदार के बारे में मनोज बाजपेयी का बयान

ऋतिक रोशन के साथ एक छोटे से वीडियो ने बदल दी प्राजक्ता कोली की जिंदगी, ऐसे शुरू हुआ यूट्यूब का सफर

ऋतिक रोशन के साथ एक छोटे से वीडियो ने बदल दी प्राजक्ता कोली की जिंदगी, ऐसे शुरू हुआ यूट्यूब का सफर

बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें