Thursday, March 26, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

राष्ट्रीय

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

26 मार्च, 2026 09:57 PM

जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की देशभर में पूजा- अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां महागौरी को नमन किया है और प्रार्थना की कि उनकी दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मां महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। उनकी दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए।”

पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् भी शेयर किया, जिसमें लिखा, “श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की आराधना से साधक का जीवन पवित्रता, आत्मसंयम और शक्ति से आलोकित होता है। मां की कृपा से श्रद्धालुओं की अभिलाषाएं पूर्ण हों, जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नव ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोस्ट में लिखा, “महाअष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। शक्ति की उपासना के इस विशेष अवसर पर ममतामयी मां महागौरी के चरणों में कोटि-कोटि नमन। कठोर तप से दिव्य गौर वर्ण प्राप्त करने वाली मां का यह स्वरूप हमारे अंतर्मन के अंधकार को दूर कर जीवन में सात्त्विकता और सरलता का संचार करता है। मां की असीम आभा हमें द्वेष से मुक्त होकर निष्काम भाव से मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती है। मां महागौरी की दिव्य कृपा से दिल्ली के हर परिवार में सुख, अटूट समृद्धि और मंगलकारी ऊर्जा का वास हो।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी को दुर्गा अष्टमी पर शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट में लिखा, “मां महागौरी का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे। देवी मां हमें शक्ति और समृद्धि प्रदान करें।” उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “धन-वैभव, सुख-शांति और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां महागौरी की आराधना को समर्पित महाअष्टमी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मां महागौरी से आप सभी के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”बता दें कि नवरात्रि के नौ दिन मां जगदम्बा के नौ रूपों की पूजा होती है और देश के हर देवी मंदिर में रौनक देखने को मिलती है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी का पूजन होता है, जिन्हें शांति, पवित्रता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। मां को सफेद रंग अति प्रिय होता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे

यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे