Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

मलेशिया में रेड कार्पेट पर थिरके ट्रंप, पारंपरिक डांस के साथ हुआ अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत

28 अक्टूबर, 2025 08:48 AM

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मलेशिया आगमन होने पर उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। ट्रंप अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने मलेशिया का दौरा किया। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2014 में और लिंडन जॉनसन ने 1966 में मलेशिया का दौरा किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति का कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर मलेशियाई अधिकारियों और दर्शकों की भीड़ ने स्वागत किया। इस मौके पर मलेशिया के पारंपरिक डांस के साथ राष्ट्रपति का स्वागत हुआ। रेड कार्पेट पर अमेरिकी राष्ट्रपति भी डांस कर रहे कलाकारों के साथ थिरकने लगे।

इस समिट में जाने का मुख्य कारण कंबोडिया और थाईलैंड के साथ हुए युद्धविराम के समझौते पर हस्ताक्षर करना है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार देर शाम एयर फोर्स वन से मलेशिया रवाना होने से पहले अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया, "मैं मलेशिया जा रहा हूं, जहां मैं उस महान शांति समझौते पर हस्ताक्षर करूंगा, जिसकी मध्यस्थता मैंने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच गर्व से की थी। दुख की बात है कि थाईलैंड की राजमाता का हाल ही में निधन हो गया। मैं थाईलैंड के महान लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा कि वहां पहुंचने पर मैं उनके अद्भुत प्रधानमंत्री से मिलूंगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए हम पहुंचते ही शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। जल्द ही मिलते हैं!

बता दें, थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने मीडिया से कहा, "मैंने आज मलेशिया की अपनी यात्रा रद्द कर दी है। हालांकि, मलेशिया के प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति समझौते के संबंध में, मैंने उनसे इसे कल सुबह के लिए पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया है।"

थाईलैंड की पूर्व रानी सिरीकित का 24 अक्टूबर की देर रात 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री कार्यालय के सरकारी जनसंपर्क विभाग ने शनिवार को यह घोषणा की थी।

दरअसल, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव जुलाई में सैन्य झड़प में बदल गया, जिसमें 40 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 300,000 लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पांच दिनों की लड़ाई के बाद दोनों पक्ष युद्धविराम पर सहमत हुए, जिसकी मध्यस्थता आंशिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की थी। तब से एक-दूसरे पर युद्धविराम उल्लंघन के आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं।

शाही परिवार थाईलैंड में पूजनीय है। कई लोग इसे अर्ध-दैवीय व्यक्तित्व मानते हैं और मीडिया में इसकी खूब चर्चा होती है। देशभर में सार्वजनिक स्थानों और निजी घरों में सोने से सजे चित्र लगे होते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित