Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

26 मार्च, 2026 10:01 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।”

रामनवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या की यात्रा से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने संस्कृत श्लोक के साथ उनके अर्थ भी समझाए। पीएम मोदी ने कहा, “आज रामनवमी का पवित्र पर्व है। राम यानी- सत्य और पराक्रम का संगम, ‘दिव्यगुणैः शक्रसमो रामः सत्यपराक्रमः।’ राम यानी- धर्मपथ पर चलने वाला व्यक्तित्व, ‘रामः सत्पुरुषो लोके सत्यः सत्यपरायणः।’ राम यानी- जनता के सुख को सर्वोपरि रखना, प्रजा सुखत्वे चंद्रस्य।”

उन्होंने कहा कि राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, राम एक मूल्य, एक मर्यादा और एक दिशा हैं। पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “प्रभु राम मानवता का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे मानवता के उच्च मूल्यों और आदर्शों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। मर्यादाओं को रेखांकित करते हैं। वे विवेक, त्याग और तपस्या की एक मिसाल हमारे बीच छोड़कर गए हैं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी रामनवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख का वास हो। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और लोक कल्याण की सर्वोच्च प्रेरणा है। उनका आदर्श शासन, न्याय, समानता और जनकल्याण का प्रतीक रहा है, जो आज भी हमारे समाज और देश के लिए पथ प्रदर्शक है। आइए, हम भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक सशक्त, समरस, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें। जय सिया राम।”

वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “देश के सभी परिवारजनों को आस्था, मर्यादा और धर्म के पावन पर्व रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी