Saturday, September 19, 2026
BREAKING
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, तेल प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले 5 देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 780.78 अरब डॉलर पर स्थिर: RBI छह महीने में एक लाख और नियुक्तियां, 2017 से पहले भर्ती में होती थी लूट : मुख्यमंत्री योगी राहुल गांधी गजनी हो गए हैं क्या? कांग्रेस भस्मासुर पार्टी है: प्रदीप भंडारी का तीखा पलटवार यूरोप में लगातार गिर रहा शिक्षा का स्तर, 'पीसा' नतीजों ने बढ़ाई चिंता भारत ने नेपाल भेजी मदद की एक और खेप, 11 टन राहत सामग्री में हाइजिन किट और दवाएं शामिल लिस्टिंग से पहले ठंडी पड़ी एनएसई आईपोओ की ग्रे मार्केट चमक, जीएमपी 60 प्रतिशत से ज्यादा टूटा भारत ने जापानी लॉजिस्टिक्स दिग्गज एनएक्स ग्रुप के साथ किया समझौता, सेमीकंडक्टर मिशन को मिलेगा बढ़ावा

मनोरंजन

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

19 सितंबर, 2026 04:08 PM

मुंबई : मराठी भाषा की फिल्म 'गोंधल' को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना है। इसके साथ ही फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।

इसकी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई में आधिकारिक घोषणा की। इस साल भारत की ओर से ऑस्कर एंट्री के लिए कुल 33 फिल्मों के बीच मुकाबला था।

जूरी ने निर्देशक संतोष दवाखर की फिल्म 'गोंधल' को भारत की ओर से भेजने का फैसला किया।

'गोंधल' में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निषाद भोईर और अनुज प्रभु अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की कहानी महाराष्ट्र की पारंपरिक गोंधल रस्म की पृष्ठभूमि पर आधारित है। गोंधल एक रातभर चलने वाला लोक प्रदर्शन है, जिसमें संगीत, नृत्य और पौराणिक कथाओं का खास मेल दिखता है।

इस साल ऑस्कर की रेस में कई चर्चित फिल्में शामिल थीं। इनमें दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा', 'बॉर्डर 2', रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी, 'डुग डुग', 'हक', 'भमरदो', '120 बहादुर', 'सिंग गीतम', 'तेरा मेरा नाता', 'लड्डू', 'ओह माय डॉग', 'बलान द बॉय', 'पेड्डी', 'इरुमुडी', 'खूंटा', 'गांधी टॉक्स', 'बाइसन कलामादन', 'शेप ऑफ मोमो', 'गवर्नर', '2020 दिल्ली', 'कमांडो विन लव स्टोरी', 'प्रवास', 'मन आतले मनातले', 'ऑब्सेस्ड', 'अंघ', 'हनुमान अंश' और 'इक्कीस' जैसी फिल्में थीं।

'गोंधल' ऑस्कर में भारत की आधिकारिक एंट्री बनने वाली चौथी मराठी फिल्म है। इससे पहले मराठी सिनेमा की 'श्वास', 'हरिश्चंद्राची फैक्ट्री' और 'कोर्ट' भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी जा चुकी हैं। यह मराठी सिनेमा के लिए एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इससे पहले 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर नीरज घायवान की फिल्म 'होमबाउंड' को चुना गया था। फिल्म में विशाल जेठवा और ईशान खट्टर मुख्य भूमिकाओं में थे। बाद में 'होमबाउंड' ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी की 15 फिल्मों वाली ऑस्कर शॉर्टलिस्ट में भी जगह बनाई थी।

99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में 2026 में रिलीज हुई फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। ऑस्कर समारोह 14 मार्च 2027 को लॉस एंजिल्स के ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा। समारोह को कॉनन ओ'ब्रायन लगातार तीसरी बार होस्ट करते दिखेंगे। ऑस्कर की एलिजिबिलिटी पीरियड 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक रखी गई है, जबकि नामांकन की घोषणा 21 जनवरी 2027 को होगी।

99वें ऑस्कर के बाद 2028 में एकेडमी अवॉर्ड्स अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाएगा। उस साल 100वीं एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

फिल्मों में रिश्तों, दर्द और जिंदगी की सच्चाई को उतारने वाले महेश भट्ट की जिंदगी भी है 'फिल्मी'

फिल्मों में रिश्तों, दर्द और जिंदगी की सच्चाई को उतारने वाले महेश भट्ट की जिंदगी भी है 'फिल्मी'

जन्मदिन पर रियल स्टार उपेंद्र का दिखा अब तक का सबसे खतरनाक अवतार, ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ से फर्स्ट लुक ने मचाई हलचल

जन्मदिन पर रियल स्टार उपेंद्र का दिखा अब तक का सबसे खतरनाक अवतार, ‘ज़ॉम्बी रेड्डी 2 एनएक्सटी एलवीएल’ से फर्स्ट लुक ने मचाई हलचल

चार नामी डायरेक्टर, चाहत के चार रंग और एक ऐसी एंथोलॉजी जो बांधकर रखे !

चार नामी डायरेक्टर, चाहत के चार रंग और एक ऐसी एंथोलॉजी जो बांधकर रखे !

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं रणवीर-दीपिका, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

पल्लवी जोशी को 'विवेक अग्निहोत्री की पत्नी' कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता है

पल्लवी जोशी को 'विवेक अग्निहोत्री की पत्नी' कहे जाने पर भड़के निर्देशक, पूछा-ये कैसी पत्रकारिता है

'7 दिन में माफी मांगो...' दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

'7 दिन में माफी मांगो...' दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, अनूप जलोटा बोले-परमानेंट पीएम बने रहें

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई, अनूप जलोटा बोले-परमानेंट पीएम बने रहें

लैट्रिन वाली फीलिंग…,सिद्धार्थ मल्होत्रा का भोजपुरी पर किया पुराना कमेंट वायरल

लैट्रिन वाली फीलिंग…,सिद्धार्थ मल्होत्रा का भोजपुरी पर किया पुराना कमेंट वायरल

पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना कैफ का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष के पैमाने पर खरी नहीं उतरी तो...

पाकिस्तानी एक्टर ने किया कटरीना कैफ का सपोर्ट, कहा- अगर महिला पुरुष के पैमाने पर खरी नहीं उतरी तो...

रवीना टंडन ने खोला गोविंदा संग जोड़ी का राज, बोलीं- 'करिश्मा और मेरे अलावा कोई इतनी शानदार जोड़ी नहीं बना पाया'

रवीना टंडन ने खोला गोविंदा संग जोड़ी का राज, बोलीं- 'करिश्मा और मेरे अलावा कोई इतनी शानदार जोड़ी नहीं बना पाया'