Sunday, August 16, 2026
BREAKING
हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए झारखंड : भाजपा नेताओं ने पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, मरांडी बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नए वीडियो में अपने दोस्तों के साथ बिताए पलों को साझा किया, बोले- ‘ये मेरी दैनिक दिनचर्या’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद पीएम मोदी ने भारतीय फार्मा कंपनियों से दुनिया की शीर्ष 5 कंपनियों में जगह बनाने को कहा अमेरिका में धूमधाम से मना भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, न्यूयॉर्क त्रि-राज्यीय क्षेत्र में बना गिनीज विश्व रिकॉर्ड राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: प्रधानमंत्री मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की सूर्यपथ तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर फिजी से सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की वैश्विक यात्रा पूरी

बाज़ार

मध्य पूर्व तनाव से तेल कीमतों में उछाल, 100 डॉलर के करीब पहुंचा क्रूड

20 अप्रैल, 2026 11:45 AM

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोमवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया, जिससे दाम एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 7.18 प्रतिशत तक उछलकर 96.87 डॉलर प्रति बैरल के इंट्रा-डे उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 8.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

घरेलू स्तर पर भी इस तेजी का असर देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कच्चा तेल 6.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,289 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, तेल की कीमतों में यह उछाल ईरान द्वारा Strait of Hormuz पर नियंत्रण कड़ा करने और इस अहम समुद्री मार्ग को फिर से बंद करने की चेतावनी के बाद आया है। यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का प्रमुख रास्ता है, जिसके जरिए खाड़ी देशों से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है।

इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान इस रणनीतिक मार्ग को बंद कर अमेरिका पर दबाव नहीं बना सकता। वहीं, ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को युद्धविराम का उल्लंघन बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व ने भी चेतावनी दी है कि उसकी नौसेना किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को जब्त करने का दावा किया। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच टकराव और बढ़ गया है, जिससे दो दिन के प्रस्तावित युद्धविराम के टिके रहने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

तेल कीमतों में आई इस तेजी का असर वैश्विक और घरेलू शेयर बाजारों पर भी पड़ा। भारतीय बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव के बीच कमजोरी देखने को मिली, जबकि शुरुआती बढ़त बाद में खत्म हो गई।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट