Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

बाज़ार

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी

06 मई, 2026 11:38 AM

मुंबई : मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 440 अंक या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,458 और निफ्टी 142 अंक या 0.59 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,175 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयर कर रहे थे। निफ्टी बैंक 707 अंक या 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 55,254 पर था।

सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस, निफ्टी मेटल, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी कंजप्शन गेनर्स थे। हालांकि, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी एनर्जी लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 558 अंक या 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,832 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 157 अंक या 0.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,339 पर था।

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, एसबीआई, इटरनल, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, बीईएल, इन्फोसिस, अदाणी पोर्ट्स और एचसीएल टेक गेनर्स थे। एलएंडटी, एचयूएल, पावर ग्रिड, आईटीसी और एनटीपीसी लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले थे। शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे।

भारत के साथ वैश्विक बाजारों के बढ़ने की वजह अमेरिका की ओर से 'फ्रीडम प्रोजेक्ट' को रोकना है, जिससे ईरान के साथ तनाव कम होने के संकेत मिले हैं।

ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से यह ऑपरेशन रोकने की अपील की गई थी। ईरान के साथ समझौते को लेकर बात आगे बढ़ी है। इस कारण यह फैसला लिया गया है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को इक्विटी में 3,621.58 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इक्विटी में 2,602.62 करोड़ रुपए का निवेश किया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी