Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी ‘प्रहार’, एलएमजी 1 किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर

28 मार्च, 2026 07:33 PM

नई दिल्ली : देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारतीय सेना लगातार अपने हथियारों को आधुनिक बना रही है। इसी दिशा में 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत बनी ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (एलएमजी) की पहली खेप सेना को सौंप दी गई है। अब पुरानी 5.56×45 मिमी इंसास एलएमजी की जगह नई 7.62×51 मिमी ‘प्रहार’ एलएमजी को शामिल किया जा रहा है। हालांकि इस समय एलएसी और एलओसी पर स्थिति अपेक्षाकृत शांत है, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। सेना अपनी मारक क्षमता बढ़ाने के लिए पुराने हथियारों को तेजी से बदल रही है। शनिवार को अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने 2,000 ‘प्रहार’ एलएमजी की पहली खेप भारतीय सेना को सौंपी। यह डिलीवरी ग्वालियर स्थित अदाणी स्मॉल आर्म्स कॉम्प्लेक्स से रवाना की गई। इस मौके पर रक्षा मंत्रालय और कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष राजवंशी ने इसे 'मेक इन इंडिया' के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि 41,000 एलएमजी की आपूर्ति के लिए सात साल का समय निर्धारित था, लेकिन कंपनी इसे तीन साल से भी कम समय में पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। पहले चरण में 2,000 एलएमजी समय से 11 महीने पहले ही सौंप दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि कंपनी हर महीने लगभग 1,000 एलएमजी बनाने की क्षमता हासिल कर रही है। आने वाले 12 महीनों में 12,000 एलएमजी और 18,000 कार्बाइन देने की योजना है। ग्वालियर की फैक्ट्री से कुल 30,000 हथियारों का निर्माण और आपूर्ति करना एक बड़ी उपलब्धि होगी।

रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण महानिदेशक ए. अंबरासु ने कहा कि तय समय से पहले डिलीवरी होना भारतीय रक्षा क्षेत्र के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्षा खरीद प्रक्रिया में बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे उद्योग को और मजबूती मिलेगी।

ग्वालियर स्थित संयंत्र में हर साल करीब एक लाख हथियार बनाने की क्षमता है, जिनमें लगभग 90 प्रतिशत सामग्री स्वदेशी है।
‘प्रहार’ एलएमजी की विशेषताओं की बात करें तो इसकी मारक क्षमता काफी प्रभावी है। इसकी रेंज लगभग 1,000 मीटर है। यह एक मिनट में करीब 700 गोलियां दाग सकती है। इसमें 120 राउंड का ड्रम मैगजीन और बेल्ट फीड दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। इसे कुछ ही सेकंड में दोबारा लोड किया जा सकता है। इसका वजन करीब 8 किलोग्राम है और इसे जमीन के साथ-साथ वाहनों और हेलीकॉप्टरों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फायरिंग के दौरान इससे लगने वाला झटका (रिकॉइल) भी कम है।

भारतीय सेना ने वर्ष 2019 में 40,000 से अधिक एलएमजी की खरीद के लिए प्रस्ताव जारी किया था, जबकि इसका अनुबंध 2024 में किया गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी