Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर सभी सेक्टर्स के अच्छे प्रदर्शन का परिणाम : विजय कलंत्री भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार सेल की बिक्री अगस्त में 13 प्रतिशत बढ़ी, उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है' 'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती' बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार बनेंगे मिथुन चक्रवर्ती, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

खेल

भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 में 3-0 और वनडे में 2-0 से हराया

03 मई, 2026 03:47 PM

भारतीय बधिर क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 3-0 और वनडे सीरीज 2-0 से जीती। भारतीय टीम ने खेल के हर विभाग में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ा।

बीसीसीआई के सहयोग से बधिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल और एशियन बधिर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त आईडीसीए ने इस सीरीज को आयोजित किया था।

टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने पहले मैच में 108 रन का पीछा करते हुए तीन विकेट से जीत हासिल की। इसके बाद दूसरे मैच में 109 रन का पीछा करते हुए आठ विकेट से जीत हासिल की। तीसरे मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 157 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 85 रन पर समेट मैच 72 रन से जीता।

वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 118 रन का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मैच में, भारतीय टीम ने 203 रन का लक्ष्य 9 विकेट खोकर हासिल किया।

वीरेंद्र सिंह इस सीरीज के सबसे अच्छे परफॉर्मर रहे। उन्हें दोनों फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, और वे टी20 में श्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज रहे, साथ ही वनडे में श्रेष्ठ गेंदबाज का भी पुरस्कार जीता। साई आकाश को वनडे सीरीज का श्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।

जीत पर आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, "हमारे खिलाड़ी चैंपियनशिप के लिए अच्छी तरह से तैयार और उत्साहित थे। वे अपनी स्किल्स दिखाने और इस बड़े टाइटल के लिए मुकाबला करने के लिए तैयार थे। सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन से पता चलता है कि टीम ने ट्रॉफी भारत लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी।"

आईडीसीए की सीईओ रोमा बलवानी ने कहा, "प्रिटोरिया में सीरीज आयोजित करने से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रिश्ते और मजबूत होते हैं, साथ ही बधिर क्रिकेट को एक प्रतियोगी और प्रेरणा देने वाले खेल के तौर पर पहचान भी मिलती है।"

आईडीसीए ने समर्थन के लिए आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का भी शुक्रिया अदा किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे