Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

भारत हमारी विदेश नीति का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र: बेलारूस के रक्षा मंत्री

27 जून, 2025 10:28 PM

बेलारूस के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन ने भारत-बेलारूस की विदेश नीति को महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक बताया है। उन्होंने गुरुवार को चीन के किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ अपनी बैठक के दौरान यह बातें कहीं।

राजनाथ सिंह के साथ अपनी बैठक के दौरान ख्रेनिन ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के मौजूदा मुद्दों पर हमारी स्थिति एक जैसी है। मौजूदा संघर्षों को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर चलने की आवश्यकता के मुद्दे पर बेलारूस और भारत एकजुट हैं।”

बेलारूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ख्रेनिन ने कहा कि भारत के साथ सहयोग बेलारूस की विदेश नीति के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है और द्विपक्षीय संबंध पारस्परिक लाभ और सम्मान के सिद्धांतों पर विकसित हो रहे हैं।

बयान में कहा गया, “इसके बदले में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने में विश्वास व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि बेलारूस और भारत के बीच संबंधों के 33 साल के इतिहास में न केवल सहयोग के क्षेत्रों को मजबूत करना, बल्कि विविधता लाना भी संभव हुआ है।”

दोनों मंत्रियों ने 2025 के लिए संयुक्त कार्य के अंतरिम परिणामों का सारांश भी दिया, सैन्य शिक्षा के क्षेत्र सहित सहयोग को गहरा करने के मुद्दों पर चर्चा की और व्यावहारिक घटक पर जोर देने के साथ निकट भविष्य के लिए गतिविधियों की एक सूची पर सहमति व्यक्त की। यह कार्यकारी बैठक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान आयोजित की गई।

बैठक के बाद रक्षा मंत्री सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “किंगदाओ में बेलारूसी रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन के साथ बातचीत समृद्ध हुई।” 2023 में एससीओ की भारत की पहली अध्यक्षता के तहत ईरान एक नए सदस्य के रूप में एससीओ परिवार में शामिल हुआ और बेलारूस की एससीओ सदस्यता के लिए दायित्व ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इससे पहले, सिंह ने अपने रूसी समकक्ष एंड्री बेलौसोव से भी मुलाकात की, जिसमें रक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और व्यापक सहयोग पर चर्चा की गई।

रक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्‍ट में कहा, “किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव से मिलकर खुशी हुई। हमने भारत-रूस रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने पर गहन विचार-विमर्श किया।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित