Friday, July 17, 2026
BREAKING
'चंडीगढ़ सिर्फ शहर नहीं, भारत के विकास का मॉडल', पीएम मोदी ने किया 4,700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ अमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप के बयान ने बढ़ाई हलचल, कमला हैरिस बोलीं-सच्चाई से ध्यान हटाना चाहते हैं राष्ट्रपति पीएम मोदी ने जींद में 14,700 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, विकास की नई पटरी पर हरियाणा अश्विनी वैष्णव ने बताए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ‘नमो ग्रीन रेल’ के खास फीचर्स, ‘भारतीय रेलवे के लिए बड़ा मील का पत्थर’ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन: पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन देशों का राजकीय दौरा, 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की करेंगी यात्रा राष्ट्रपति ट्रंप का 2020 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा, राजनीतिक दखल देने के लिए चीन ने चलाया अभियान अमेरिका ने ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे तीन कमर्शियल जहाजों को रोका: यूएस सेंट्रल कमांड 'सेमिकॉन 2.0' से अगले पांच वर्षों में 2 लाख तक रोजगार सृजित हो सकते हैं: उद्योग जगत जन्मदिन विशेष : बचपन से ही सुरों के बादशाह....सुखविंदर सिंह ने ऐसे पहुंचाई ऑस्कर तक भारत की आवाज

खेल

भारत बनाम इंग्लैंड: कार्डिफ में 15 साल से अजेय टीम इंडिया, दमदार रहा है रिकॉर्ड

16 जुलाई, 2026 11:46 AM

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (16 जुलाई) को वेल्स के कार्डिफ में स्थित अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट स्टेडियम सोफिया गार्डन्स में खेला जाना है। यह मैदान भारतीय टीम को काफी रास आता है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी।

कार्डिफ में टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 में जीत मिली है। एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने इस ग्राउंड पर आखिरी बार साल 2011 में शिकस्त झेली थी। इसके बाद खेले तीन मुकाबलों में टीम को जीत नसीब हुई है, हालांकि भारत ने इस मैदान पर अपना आखिरी मैच साल 2014 में खेला था। यानी पिछले 12 साल से यहां टीम इंडिया ने कोई भी मैच नहीं खेला है।

सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। गेंदबाजी में अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार की शानदार गेंदबाजी के बूते भारतीय टीम इंग्लैंड को 258 रनों पर समेटने में सफल रही थी। वहीं, बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली थी।

वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52 रन) और अक्षर पटेल (नाबाद 57 रन) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 35 रनों का योगदान दिया था, हालांकि पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा था। रोहित 11 रन ही बना सके थे तो विराट 5 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने थे। भारतीय टीम अपनी शानदार फॉर्म को दूसरे वनडे में भी बरकरार रखना चाहेगी।

दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए पहले वनडे में कुछ भी सही नहीं घटा था। जो रूट और लियाम डॉसन को छोड़कर टीम के बाकी बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे। रूट ने 76 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जबकि डॉसन ने 68 रन बनाए थे। जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जोस बटलर और विल जैक्स बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। वहीं, टीम के गेंदबाज भी लय से भटके हुए नजर आए थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

रोहित के वनडे करियर पर छाए संकट के बादल, इंग्लैंड दौरे के बाद टीम में चुने जाने की संभावना कम

रोहित के वनडे करियर पर छाए संकट के बादल, इंग्लैंड दौरे के बाद टीम में चुने जाने की संभावना कम

FIFA World Cup 2026: इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने वाली टीम को मिलेगी चैंपियनशिप रिंग

FIFA World Cup 2026: इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने वाली टीम को मिलेगी चैंपियनशिप रिंग

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल: स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल: स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

पीवी सिंधु बिना खेले पहुंचीं जापान ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में

पीवी सिंधु बिना खेले पहुंचीं जापान ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए रेफरी का ऐलान, स्लावको विंसिक करेंगे रेफरिंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए रेफरी का ऐलान, स्लावको विंसिक करेंगे रेफरिंग

महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान

महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

FIFA World Cup 2026:: अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा

FIFA World Cup 2026:: अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा

इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने पर हैरी केन बोले-जीत के दरवाजे तक पहुंचे फिर आखिरी पल हमसे छूट गया

इंग्लैंड के विश्व कप से बाहर होने पर हैरी केन बोले-जीत के दरवाजे तक पहुंचे फिर आखिरी पल हमसे छूट गया