Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

दुनिया

भारत और सऊदी अरब ने रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

15 अक्टूबर, 2025 09:40 PM

भारत और सऊदी अरब ने रसायन और पेट्रोकेमिकल सेक्टर में सहयोग बढ़ाने के लिए एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित की। यह बैठक भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन रसायन एवं पेट्रोकेमिकल विभाग और सऊदी अरब के उद्योग एवं खनिज मंत्रालय के बीच हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने किया, जबकि सऊदी अरब की ओर से उपमंत्री इंजीनियर खलील बिन इब्राहिम बिन सलमाह ने प्रतिनिधित्व किया।

गौरतलब है कि सऊदी अरब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जबकि भारत सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 41.88 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा, जिसमें रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र का योगदान लगभग 10 प्रतिशत यानी करीब 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। बैठक में दोनों पक्षों ने निवेश बढ़ाने, नए सहयोग क्षेत्रों की पहचान करने और रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों देशों ने इस क्षेत्र में अपनी-अपनी ताकतों को स्वीकार किया जहां सऊदी अरब की विशेषज्ञता पेट्रोकेमिकल्स में है, वहीं भारत की मजबूती विशेष रसायनों (Speciality Chemicals) में है। दोनों ने इस क्षेत्र में आपसी तालमेल को बढ़ाने पर सहमति जताई।

साथ ही, भारत के पेट्रोलियम, केमिकल और पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्रों (PCPIRs) में सऊदी निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, दोनों देशों की प्रमुख कंपनियों के बीच साझेदारी बढ़ाने के अवसरों पर भी विचार किया गया। बैठक में अनुसंधान एवं विकास (R&D) और कौशल विकास के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दोनों पक्षों ने यह सुनिश्चित किया कि यह साझेदारी न केवल आर्थिक बल्कि रणनीतिक रूप से भी दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाएगी। यह बैठक भारत और सऊदी अरब के बीच टिकाऊ और पारस्परिक लाभकारी संबंधों को गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। -(PIB)

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर