Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने चिनार कॉर्प्स क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स की तैयारियों का लिया जायजा • ग्लोबल साउथ को अब नियम मानने नहीं, नियम बनाने होंगे: विक्रम मिस्री • भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2026' हुआ तेज, पिथौरागढ़ में चल रहा है प्रशिक्षण • सपा नेता राम गोविंद चौधरी के निधन से सियासी गलियारों में शोक, अखिलेश समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • गंडक के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश, बिहार के 17 जिलों में अलर्ट; मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश • महाराष्ट्र के 265 तालुके सूखाग्रस्त घोषित, सीएम फडणवीस ने राहत उपायों का किया ऐलान • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने किया नमन • भारत और खाड़ी देशों ने समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता व जहाजों की सुरक्षा पर जताई प्रतिबद्धता • कार्डियक अरेस्ट में जान बचाएंगे ड्रोन! डिफिब्रिलेटर पहुंचाने का कर सकते हैं काम • फॉर्म-47 से पत्रकार के सवाल तक: यूएन में भारत को धमकी देकर घिरे शहबाज, सवाल आया तो चुपचाप निकल गए

मनोरंजन

'भाभी तबाही' में यामी गौतम का नया अंदाज, जीवी. प्रकाश कुमार बोले- 'गाने में देसी फ्लेवर और थोड़ी सी मस्ती'

26 सितंबर, 2026 06:39 PM

मुंबई : म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का नया गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। गाने में यामी गौतम धर फिल्म की लीड मोहिनी के किरदार में नजर आ रही हैं। गाने की खास बात इसका देसी अंदाज है, जिसमें भांगड़ा, रैप, क्लासिकल और हिप-हॉप जैसे अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल को एक साथ जोड़ा गया है। प्रकाश कुमार का कहना है कि इस गाने को बनाते समय उनका मकसद कुछ ऐसा तैयार करना था, जिसमें खूब मस्ती हो और सुनते ही एनर्जी महसूस हो।

जी.वी. प्रकाश कुमार ने कहा, ''गाने को बनाते समय मैंने साउंड के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए। गाने में देसी फ्लेवर रखा गया है, लेकिन साथ ही इसे फ्रेश और एनर्जेटिक बनाने पर भी ध्यान दिया गया। मेरी कोशिश थी कि गाना सुनने वालों को पहले से अनुमान लगाने का मौका न दे और इसकी धुनों में कुछ अलग महसूस हो।''
उन्होंने कहा, ''गाने में गीतकार वायु के लिखे बोल शरारती अंदाज लेकर आते हैं, जबकि नीति मोहन की आवाज ने इसमें एक अलग पहचान जोड़ दी है। यामी गौतम ने भी अपने किरदार को अच्छी तरह समझा और उसी हिसाब से परफॉर्म किया। पूरे गाने में थोड़ी सी मस्ती है, जो इसे और मजेदार बनाता है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे किसी फैमिली सेलिब्रेशन में बजाया जा सकता है।''

बता दें कि 'भाभी तबाही' को शादी के सेलिब्रेशन के बैकग्राउंड में फिल्माया गया है। वीडियो में यामी गौतम सेंटर स्टेज पर नजर आती हैं और इसी सेलिब्रेशन के बीच परिवार में उनकी खास एंट्री होती है। गाने में भांगड़ा, रैप, क्लासिकल और हिप-हॉप का मेल देखने को मिलता है।
गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी यामी की परफॉर्मेंस की तारीफ की। उन्होंने कहा, '''भाभी तबाही' गाना मेरे लिए कोरियोग्राफ किए गए सबसे मजेदार गानों में से एक रहा। यामी फिल्म में मोहिनी का किरदार निभा रही हैं और इस किरदार की अपनी एक अलग पर्सनैलिटी है। मोहिनी एक ही बीट पर अपने एक्सप्रेशन और डांस स्टाइल बदल सकती है। इसलिए कोरियोग्राफी में भी वही कॉन्फिडेंस और थोड़ी शरारत रखने की कोशिश की गई।''

विजय ने कहा, ''गाने का हिस्सा स्क्रिप्ट में पहले से ही काफी मजेदार तरीके से लिखा गया था, खासकर देवर-भाभी के बीच होने वाला आमना-सामना। इसी वजह से इसे कोरियोग्राफ करना मेरे लिए दिलचस्प रहा।''
'नई नवेली' में यामी गौतम धर के साथ अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुष्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचोरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। इसका डायरेक्शन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। 'नई नवेली' 16 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म

'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर

'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान