Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

राष्ट्रीय

भाजपा स्थापना दिवस: हेमा मालिनी से कंगना रनौत तक, इन सेलेब्स ने दी पार्टी को मजबूती

06 अप्रैल, 2026 02:29 PM

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। पिछले कई वर्षों में फिल्म, टीवी, संगीत और खेल जगत की कई हस्तियों ने बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में कदम रखा है। कुछ सक्रिय सांसद के रूप में काम कर रहे हैं, तो कुछ पार्टी के मजबूत समर्थक बने हुए हैं। भाजपा इन सेलेब्रिटीज की लोकप्रियता का इस्तेमाल युवा मतदाताओं और विभिन्न वर्गों तक अपनी बात और पहुंच बढ़ाने के लिए करती आ रही है। भाजपा में शामिल ये सितारे स्वीकारते हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुख नीतियों और सुशासन से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े। बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ फेम अभिनेत्री हेमा मालिनी ने साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हैं और तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं। इसी तरह, ‘गदर’ और ‘बॉर्डर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता सनी देओल ने 2019 में बीजेपी जॉइन की। उन्होंने पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद के रूप में भी सेवा की। हालांकि, साल 2023 में उन्होंने घोषणा कर दी कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनेंगे।


नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत साल 2024 में बीजेपी में शामिल हुईं और मंडी (हिमाचल प्रदेश) से लोकसभा चुनाव लड़कर जीत हासिल की। वह वर्तमान में लोकसभा सांसद हैं। अभिनेता रविकिशन ने साल 2017 में भाजपा की सदस्यता ली थी। वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लोकसभा सांसद हैं और पार्टी की कई गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। वह दो बार 2019 और 2025 सांसद निर्वाचित हो चुके हैं।


भोजपुरी गायक और अभिनेता मनोज तिवारी भी भाजपा में शामिल हैं। दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके हैं। मनोज तिवारी दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से साल 2014, 2019 और 2024 में सांसद चुने गए हैं। उन्होंने 2013 में भाजपा की सदस्यता ली थी।


वहीं, रामानंद सागर के टीवी शो रामायण फेम अरुण गोविल साल 2021 में बीजेपी में शामिल हुए और साल 2024 में मेरठ से लोकसभा चुनाव जीता। वह वर्तमान में सांसद हैं। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मशहूर हैं। उन्होंने बीजेपी में शामिल होकर अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वह पूर्व में केंद्र सरकार में मंत्री और अमेठी की सांसद भी रह चुकी हैं।
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र भी बीजेपी के साथी रह चुके हैं। बीकानेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और सांसद भी रहे। उन्होंने 2004 से 2009 तक सांसद के तौर पर सेवाएं भी दी थीं। बाद में उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी। अभिनेत्री जयाप्रदा भी बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं और उन्होंने साल 2019 में भाजपा का दामन थामा था।


अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती साल 2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे। वह पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारक भी हैं। इसके अलावा, अनुपम खेर, मनोज जोशी, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल जैसे सितारे बीजेपी में शामिल तो नहीं रहे मगर अक्सर समर्थन करते नजर आते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान