Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

राष्ट्रीय

भाजपा का सफर त्याग, तपस्या और समर्पण की गाथा है : नितिन नवीन

06 अप्रैल, 2026 01:41 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और पार्टी कार्यकर्ताओं से “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को दोहराने और “विकसित भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अपने प्रयासों को एकजुट करने का आग्रह किया।

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में जनता पार्टी से अलग होने के बाद हुई थी। इसकी जड़ें इसकी पूर्ववर्ती पार्टी, भारतीय जनसंघ में थीं, जिसकी स्थापना 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। तब से, यह भारत की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों में से एक बन गई है, जिसका मुख्य जोर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास पर है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर, मैं दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी का ‘अंत्योदय’ (अंतिम व्यक्ति का उत्थान) का चिर-प्रतीक्षित दृष्टिकोण साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा, “यह यात्रा जनसंघ के दौर से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक का सफर अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और समर्पण की गाथा है। ‘अंत्योदय’ का वह सपना जिसे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संजोया था और जिसके साथ हम इस राह पर निकले थे, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जमीन पर साकार हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “इस स्थापना दिवस पर आइए हम ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के अपने संकल्प को दोहराएं और अपने प्रयासों को एकजुट करते हुए, अपनी पूरी ऊर्जा ‘विकसित भारत’ के निर्माण में समर्पित करें।” इससे पहले दिन में, पाएम मोदी ने भी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और जनसेवा के प्रति लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता और “इंडिया फर्स्ट” के सिद्धांत पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “पार्टी के स्थापना दिवस पर पूरे देश में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी पार्टी हमेशा ‘इंडिया फर्स्ट’ (भारत सबसे पहले) के सिद्धांत पर चलते हुए समाज की सेवा करने में सबसे आगे रही है। हमारे कार्यकर्ता अपनी निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरे जुनून के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है। यह सुनिश्चित करते हुए कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग हमारी विचारधारा और काम से जुड़ सकें।”उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को भी याद किया, जिनके “समर्पण, बलिदान और दृढ़ता” ने दशकों से पार्टी के विकास को आकार दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भाजपा एक ऐसी पार्टी के रूप में खड़ी है जो लोगों की भलाई को अपने दृष्टिकोण के केंद्र में रखती है। यह केंद्र और विभिन्न राज्यों में हमारे काम में भी झलकता है। भाजपा एक ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा सामूहिक संकल्प इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता रहे और भारत को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाए।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान