Thursday, April 02, 2026
BREAKING
बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत हुई ₹4 लाख की कैशलेस जीवनरक्षक सर्जरी वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंजाब के शुद्ध जीएसटी संग्रह में 12.52% की वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज अस्पताल का किया उद्घाटन; 15 गांवों के 50 हजार निवासियों को होगा लाभ चंडीगढ़ केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है; भाजपा दफ्तर के बाहर हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री जिम्मेदार: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब के लोग कांग्रेस, भाजपा और अकालियों द्वारा किए गए विश्वासघात के कारण 2027 में इनका पूरी तरह सफाया कर देंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार रिकॉर्ड राजस्व, 1,300 करोड़ रुपये के सड़क कार्यों और व्यापक नागरिक सुधारों के साथ शहरी बुनियादी ढांचे के विकास में लाई तेजी ईरान के 100 साल पुराने मेडिकल रिसर्च सेंटर पर हमला, इमारत तबाह पाकिस्तान में ईंधन कीमतों में उछाल बाहरी संकट नहीं, आंतरिक कुप्रबंधन और नीतिगत फैसले असली वजह : र‍िपोर्ट

राष्ट्रीय

भवानीपुर में भाजपा की जीत से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय : अमित शाह

02 अप्रैल, 2026 06:47 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर अगर भाजपा जीतती है, तो इससे पूरे राज्य में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो जाएगा।

ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला
भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है। अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नामांकन से पहले आयोजित रोड शो में कहा, “भाजपा एक-एक सीट जीतते हुए 170 सीटों के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। लेकिन इसका एक शॉर्टकट है, अगर भवानीपुर के मतदाता यहां जीत सुनिश्चित कर दें, तो पूरे बंगाल में सत्ता बदल जाएगी।”

2021 के चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था
अमित शाह ने याद दिलाया कि 2021 के चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था, हालांकि बाद में उन्होंने सरकार बना ली थी। उन्होंने कहा, “इस बार मैंने सुवेंदु अधिकारी से कहा है कि वे नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ें। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री दोनों को हार का सामना करना पड़ेगा।”

अमित शाह 16 दिनों तक अलग-अलग चरणों में पश्चिम बंगाल में रहेंगे
उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव खत्म होने तक वह 16 दिनों तक अलग-अलग चरणों में पश्चिम बंगाल में रहेंगे और जनता से लगातार संवाद करेंगे। सुवेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी का काफिला अलीपुर सर्वे बिल्डिंग की ओर बढ़ रहा था, तभी हरिश चटर्जी स्ट्रीट के पास तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के इकट्ठा होने की खबर सामने आई। यह इलाका ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवास के करीब है।

टीएमसी समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया
तृणमूल समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया, जिसमें एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। काफिला आगे बढ़ने के बाद भाजपा समर्थकों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं, भाजपा ने इस घटना को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए और पूछा कि केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा के बावजूद रास्ते में विरोधी कार्यकर्ताओं को कैसे इकट्ठा होने दिया गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते से निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, रिश्तों को मिली नई मजबूती

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लॉन्च की नई वेबसाइट, अब एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ टैक्स भरना होगा आसान

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

चुनाव आयोग की सख्ती: ‘साइलेंस पीरियड’ में प्रचार और एग्जिट पोल पर पूरी रोक

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अडिग भारत, रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

फ्यूल संकट के बीच भारत की मदद से भूटान गदगद, पीओएल- एलपीजी आपूर्ति के लिए जताया आभार

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

हरियाणा सीएम और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट

केंद्र का बड़ा फैसला: पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ

केंद्र का बड़ा फैसला: पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ