Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

मनोरंजन

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं लेकिन...जब आमिर खान ने 60 की उम्र में गौरी से प्यार होने पर की थी खुलकर बात

04 जून, 2026 11:24 AM

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर तीसरी बार शादी करने की खबरों के बाद सुर्खियों में हैं। रीना दत्ता और किरण राव से तलाक के बाद आमिर अब गौर स्प्रैट संग रिलेशनशिप में हैं और अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे जुलाई 2026 में एक निजी समारोह में शादी करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल अभी तक कपल की तरफ से शादी की खबरों को लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है और न ही उन्होंने कोई आधिकारिक घोषणा की है। वहीं, अब शादी की खबरों के बीच, आमिर का एक पुराना बयान फिर से सामने आया है जिसमें, उन्होंने 60 साल की उम्र में दोबारा प्यार पाने की बात कही थी।

मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी
बता दें कि जैसे-जैसे आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज हो रही है सोशल मीडिया पर एक्टर के कई पुराने वीडियो और तस्वीरें भी सामने आर रही हैं। ऐसे में उनका एक बयान खबरों में हैं, जब आमिर ने 60 साल की उम्र में दोबारा प्यार मिलने के बारे में बात की थी। साल 2025 में एक HT इवेंट के दौरान, आमिर ने माना था कि उन्होंने जीवनसाथी खोजने का विचार लगभग छोड़ ही दिया था। उन्होंने कहा था, 'सच कहूं तो, मुझे लगता है कि मैं एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया था, जहां मुझे लगा कि शायद मुझे कोई ऐसा इंसान नहीं मिलेगा जो मेरा जीवनसाथी बन सके। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।'

भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं
आमिर ने आगे कहा था, 'उनके साथ मुझे एक ठहराव और बहुत शांति महसूस होती है। वह सचमुच एक कमाल की इंसान हैं और मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत और भाग्यशाली मानता हूं कि मैं उनसे मिला। सच कहूं तो, मुझे लगता है कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं। भले ही हमारी शादियां नहीं चल पाईं, लेकिन मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मेरी जिंदगी में रीना, किरण और अब गौरी आईं। ये तीन लोग ऐसे हैं, जिन्होंने एक इंसान के तौर पर मुझे संवारने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। मैं कई मायनों में उन्हें अपना आदर्श मानता हूं।'

इस दिन कर सकते हैं शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में 5 जुलाई के दिन शादी करेंगे। हालांकि, अभी तक आमिर, गौरी या उनके दोस्तों ने आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान नहीं किया है।

आमिर खान की पिछली शादियां
आमिर ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड को मीडिया से मिलवाया था। बता दें कि आमिर ने 1986 में बचपन की दोस्त रीना दत्ता से शादी की थी। रीना से तलाक के बाद आमिर ने किरण राव संग शादी की। वहीं, रीना से आमिर को एक बेटे, जुनैद और एक बेटी, इरा के माता-पिता हैं। जुनैद ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, जबकि इरा मेंटल-हेल्थ अवेयरनेस की हिमायती हैं। किरण और आमिर का भी एक बेटा है, जिसका नाम आजाद है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री