Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला ने 'नीसडन मंदिर' के नाम से विश्वविख्यात बीएपीएस स्वामिनारायण मंदिर, लंदन का दौरा किया

30 अक्टूबर, 2025 05:04 PM

लंदन : परम पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज द्वारा निर्मित, 'नीसडन मंदिर' के रूप में लोकप्रिय और विश्वविख्यात लंदन बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन के लिए 1995 से लेकर आज तक पिछले तीस वर्षों में देश-विदेश के करोड़ों लोग पधार चुके हैं। इनमें सामान्य नागरिकों से लेकर अनेक प्रतिष्ठित महानुभाव भी शामिल रहे हैं। इस मंदिर की दिव्य आभा प्रत्येक दर्शनार्थी के हृदय पर एक अमिट छाप छोड़ती है।

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय और उनकी पत्नी महारानी कैमिला नीसडन मंदिर के दर्शनार्थ पधारे। दिवाली और हिंदू नव वर्ष के उत्सवमय वातावरण के बीच, और मंदिर के तीन दशक (30 वर्ष) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, शाही दंपति ने मंदिर का दौरा किया।

इस अवसर पर, लंदन बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष श्री जीतूभाई पटेल ने शाही परिवार का स्वागत किया। प्रिंस ऑफ वेल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवाल के रूप में पूर्व यात्राओं के बाद, राजा और रानी के तौर पर यह उनका मंदिर का पहला दौरा था। शाही परिवार की मंदिर के साथ ऐसी कई पूर्व यात्राएं बीएपीएस हिंदू समुदाय के साथ उनके दीर्घकालिक और स्नेहपूर्ण संबंधों को उजागर करती हैं।

1995 में अपने उद्घाटन के बाद से, नीसडन मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बन गया है। श्रद्धा, सेवा और भारतीय संस्कृति के अद्वितीय प्रतीक इस मंदिर ने बाल और युवा विकास, वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, स्वास्थ्य और मानवीय सहायता जैसे अनेक सेवा कार्यों के माध्यम से ब्रिटिश समाज में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अपनी यात्रा के दौरान, शाही दंपति ने मंदिर के स्वयंसेवकों और भक्त समुदाय से मिलकर मंदिर के सेवा कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसमें द फेलिक्स प्रोजेक्ट के साथ मंदिर की दीर्घकालिक साझेदारी भी शामिल है।

– यह लंदन स्थित एक चैरिटी संस्था है जो कमजोर वर्ग के लोगों की भूख मिटाने के लिए अतिरिक्त भोजन का पुनर्वितरण करती है, और यह सेवा कार्य किंग चार्ल्स के कोरोनेशन फूड प्रोजेक्ट का भी एक अभिन्न अंग है।

मुलाकात के दौरान, शाही दंपति को पेरिस में आगामी सितंबर, 2026 में उद्घाटित होने जा रहे बीएपीएस स्वामीनारायण हिंदू मंदिर, पेरिस के बारे में भी जानकारी मिली। यह फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर होगा। उन्होंने मंदिर निर्माण परियोजना टीम के मुख्य सदस्यों से भी भेंट की।

लंदन मंदिर के मुख्य कार्यवाहक संत योग विवेकदास स्वामी ने टिप्पणी की, “इस ऐतिहासिक अवसर पर भक्त समुदाय शाही दंपति का नीसडन मंदिर में स्वागत करते हुए आनंद महसूस कर रहा है। उनकी मित्रता और मंदिर के सामाजिक सेवा कार्यों में उनकी निरंतर रुचि के लिए हम उनका बहुत आभार व्यक्त करते हैं।”

विश्वव्यापी बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक प्रमुख, परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने भारत से एक वीडियो संदेश के माध्यम से शाही परिवार के लिए अपनी प्रार्थना और आशीर्वाद व्यक्त करते हुए कहा: “आपकी सार्वजनिक सेवा के दशकों के दौरान, आपने आस्था को महत्व दिया है और धर्मों के बीच सद्भाव को बढ़ावा दिया है; आज आपकी यहां उपस्थिति इसका प्रमाण है।”

इसके अतिरिक्त, परम पूज्य महंत स्वामी महाराज ने किंग चार्ल्स को एक व्यक्तिगत पत्र में संपूर्ण यूके देश की प्रगति और समृद्धि के लिए भी आशीर्वाद दिया।

मंदिर की सामाजिक और आध्यात्मिक सेवा प्रवृत्तियों में निरंतर अपना अमूल्य योगदान दे रहे स्वयंसेवकों की भक्ति और सेवा को सराहते हुए शाही दंपति ने विदा ली।

विशेष टिप्पणी: ब्रिटिश राजपरिवार और बीएपीएस संस्था

शाही परिवार और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के सेवा कार्यों के साथ किंग चार्ल्स तृतीय (तत्कालीन प्रिंस ऑफ वेल्स) और क्वीन कैमिला (तत्कालीन डचेस ऑफ कॉर्नवाल) के संबंध नीचे सूचीबद्ध हैं:

• 1996: मंदिर के उद्घाटन के तुरंत बाद, किंग चार्ल्स (प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में) ने नीसडन मंदिर का पहला दौरा किया।

• 1997: किंग चार्ल्स ने सेंट जेम्स पैलेस में मंदिर के प्रेरक और निर्माता परम पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज का स्वागत किया।

• 2001: गुजरात भूकंप के बाद, प्रभावितों की सहायता के लिए किए गए राहत प्रयासों को पहचानने और समर्थन देने के लिए किंग चार्ल्स ने मंदिर का दौरा किया।

• 2005: लंदन के साइंस म्यूजियम में 'मिस्टिक इंडिया' के रॉयल वर्ल्ड चैरिटी प्रीमियर में किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने भाग लिया।

• 2005 और २००९: किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने २००७ में नीसडन मंदिर में दिवाली समारोह में और 2009 में होली पर्व के अवसर पर दौरा किया।

• 2013: भारत यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने नई दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम का दौरा किया।

• 2016: परम पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज के देहविलय के बाद किंग चार्ल्स ने शोक संदेश भेजा।

• 2020: नीसडन मंदिर की २5वीं वर्षगांठ के अवसर पर किंग चार्ल्स ने वीडियो संदेश भेजा।

• 2022: परम पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी जन्म समारोह के अवसर पर किंग चार्ल्स ने विशेष संदेश भेजा।

• 2023: बीएपीएस यूके के अध्यक्ष श्री जीतू भाई पटेल ने हिंदू धर्म के प्रतिनिधि के रूप में वेस्टमिंस्टर एब्बे में शाही दंपत्ति के राज्याभिषेक समारोह में भाग लिया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर