Sunday, August 23, 2026
BREAKING
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर बॉबी देओल ने शुरू की 'आश्रम 4' की शूटिंग, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी राजनाथ सिंह ने नोएडा में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने तीसरा पनडुब्बी रोधी जलयान ‘मैंग्रोल’ को भारतीय नौसेना को सौंपा विदेश मंत्री एस जयशंकर 23 से 24 अगस्त को रूस दौरे पर, IRIGC-TEC के 27वें सत्र की करेंगे सह-अध्यक्षता CM भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला Hoshiarpur में दो गुटों में खूनी झड़प, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां 24 से 31 अगस्त तक किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर पंधेर का बड़ा ऐलान Punjab: 35 बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग, धुएं से घुटने लगा दम, तोड़ने पड़े शीशे फरीदाबाद को मिली नई कनेक्टिविटी की सौगात, मीठापुर-महारानी बाग एक्सप्रेसवे खुला; यात्रियों को मिलेगी राहत

मनोरंजन

बॉबी देओल ने शुरू की 'आश्रम 4' की शूटिंग, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

23 अगस्त, 2026 04:47 PM

मुंबई : अभिनेता बॉबी देओल ने मशहूर वेब सीरीज 'आश्रम' के सीजन-4 की शूटिंग शुरू कर दी है। शनिवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की। मेकर्स प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक क्लैपबोर्ड की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर आश्रम लिखा हुआ है। इसमें पूजा की जगह पर रखा एक क्लैपरबोर्ड दिख रहा है, जिस पर 'आश्रम 4' लिखा हुआ है। मेकर्स ने पोस्ट कर लिखा, "एक और आरंभ... आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जपनाम... 'आश्रम 4' की शूटिंग शुरू।"

जैसे ही पोस्ट सामने आया, फैंस और इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की। बॉबी इस शो के नए सीजन में एक बार फिर 'बाबा निराला' के किरदार में नजर आएंगे। 'आश्रम' के सीजन- 4 में अदिति पोहनकर पम्मी और चंदन रॉय सान्याल भोपा स्वामी के किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, अध्ययन सुमन और त्रिधा चौधरी भी पिछले सीजन्स वाले किरदारों में लौटेंगे।

प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी 'आश्रम' बाबा निराला की कहानी दिखाती है, जो खुद को भगवान बताने वाले एक बाबा हैं। वह राजनीति, अपराध और अंधविश्वास का फायदा उठाकर अपना साम्राज्य खड़ा करते हैं।
बॉबी देओल अभिनीत लोकप्रिय वेब सीरीज 'आश्रम' के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।
ड्रामा का पहला सीजन 28 अगस्त, 2020 को एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर हुआ था। इसके बाद दूसरा सीजन आया, जो 11 नवंबर, 2020 को दर्शकों तक पहुंचा। 'आश्रम' का तीसरा सीजन जून 2022 में आया था।
'आश्रम' के पिछले सीजन की सफलता को देखते हुए, ड्रामा के लेटेस्ट इंस्टॉलमेंट से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर

एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर

स्मृति शेष : 'अरे, कहना क्या चाहते हो' फेम एक्टर अच्युत पोतदार, सेना से सिनेमा तक बनाई पहचान

स्मृति शेष : 'अरे, कहना क्या चाहते हो' फेम एक्टर अच्युत पोतदार, सेना से सिनेमा तक बनाई पहचान

डिंपी के ट्रांसफॉर्मेशन पर बोलीं हर्षिता गौर, 'अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रॉन्ग हूं'

डिंपी के ट्रांसफॉर्मेशन पर बोलीं हर्षिता गौर, 'अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रॉन्ग हूं'

प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी

प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी

भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी, लोगों को पर्सनल लाइफ में दखल न देने की हिदायत दी

भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी, लोगों को पर्सनल लाइफ में दखल न देने की हिदायत दी

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' ने बदल दी निमिषा सजयन की सोच, बताया क्यों खास है 'बेबी' का किरदार

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' ने बदल दी निमिषा सजयन की सोच, बताया क्यों खास है 'बेबी' का किरदार

सास-बहू के रिश्ते पर बोलीं मीनाक्षी शेषाद्रि, 'मैं पर्सनली चाहती हूं कि शादी के बाद मां और बेटी जैसा रिश्ता हो'

सास-बहू के रिश्ते पर बोलीं मीनाक्षी शेषाद्रि, 'मैं पर्सनली चाहती हूं कि शादी के बाद मां और बेटी जैसा रिश्ता हो'

बर्थडे स्पेशल : कनिका कपूर ने शादी के लिए खुद किया प्रपोज, पहली बार गौतम को लगा मजाक

बर्थडे स्पेशल : कनिका कपूर ने शादी के लिए खुद किया प्रपोज, पहली बार गौतम को लगा मजाक

अनुपम खेर ने मां दुलारी की वापसी पर किया खास पोस्ट, बताया दिल का हाल

अनुपम खेर ने मां दुलारी की वापसी पर किया खास पोस्ट, बताया दिल का हाल

प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'