Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

खेल

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: सोफिया नोबल के खिलाफ पीवी सिंधु की शानदार जीत

18 अगस्त, 2026 11:43 AM

पूर्व चैंपियन पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में सोमवार को आयरलैंड की सोफिया नोबल के खिलाफ 21-7, 21-11 से जीत हासिल करते हुए विमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई। अब भारतीय खिलाड़ी का सामना राउंड ऑफ 32 में कनाडा की दुनिया की 49वें नंबर की खिलाड़ी वेन यू झांग से होगा।

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में वर्ल्ड नंबर-9 खिलाड़ी के सामने, वर्ल्ड रैंकिंग में 141वें स्थान पर मौजूद आयरिश खिलाड़ी लगभग तुरंत ही दबाव में आ गईं। सिंधु ने मैच की शुरुआत में ही तेजी दिखाई और नोबल के खेल में जमने से पहले ही 8-0 की बढ़त बना ली। दोनों खिलाड़ियों के अनुभव में अंतर साफतौर पर नजर आ रहा था। साल 2019 में बेसल में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली 31 साल की सिंधु ने रैलियों पर नियंत्रण रखा और 21 साल की आयरिश खिलाड़ी को कोई भी लगातार लय हासिल नहीं करने दी।

नोबल ने आखिरकार अपना खाता खोला, लेकिन शुरुआती बढ़त ने पहले गेम पर सिंधु की पकड़ मजबूत कर दी थी और भारतीय खिलाड़ी ने इसे 21-7 से जीत लिया। नोबल दूसरे गेम में ज्यादा संयम के साथ लौटीं और पहले हाफ में सिंधु के करीब बनी रहीं। इंटरवल तक वह भारतीय खिलाड़ी से सिर्फ तीन अंक पीछे थीं, जिससे संकेत मिल रहा था कि मुकाबला और कड़ा हो सकता है। हालांकि, सिंधु ने जल्द ही खेल पर फिर से अपना दबदबा बना लिया।

इंटरवल के बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपनी गति बढ़ाई और अगले 13 में से 10 अंक जीतकर निर्णायक बढ़त बना ली, जिससे नोबल के लिए मैच में वापसी का कोई रास्ता नहीं बचा। 2016 ओलंपिक में सिल्वर और 2020 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली 31 साल की भारतीय खिलाड़ी ने दूसरा गेम आसानी से 21-11 से जीतकर अपने 10वें वर्ल्ड चैंपियनशिप अभियान की शानदार शुरुआत की।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, वेदराल्ड बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, वेदराल्ड बाहर

34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

34 शतक और 50 अर्धशतक, श्रीलंकाई दिग्गज ने 12 साल पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था

गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन

गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन

भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी

भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी

सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब

ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया

'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया

'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

डीपीएल: तेजस्वी दहिया ने खेली कप्तानी पारी, सुपरस्टार्स ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब

डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 284 पर सिमटी, बांग्लादेश ऐतिहासिक जीत के करीब