Monday, August 03, 2026
BREAKING
ट्रंप ने ईरान से नई बातचीत का किया ऐलान, खाड़ी देशों में मध्यस्थता की कोशिशें तेज भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई जुलाई में 53.5 पर, मांग मजबूत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की 100वीं वर्षगांठ, क्लोजिंग सेरेमनी के साथ भारत को सौंपी गई मेजबानी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी, जानें क्या है आज का भाव आरबीआई की तीन दिवसीय MPC बैठक आज से शुरू, रेपो रेट पर टिकी सबकी निगाहें CWG 2026 में भारत के 39 मेडल जीतने पर खेल मंत्री ने जताई खुशी, कहा- ‘खेलों में बढ़ रही गहराई’ सेनाओं को सहयोग देने वाली संस्थाओं को भी विकसित होते रहना होगा : राजनाथ सिंह स्थानीय से वैश्विक स्तर की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: पीयूष गोयल सपा सांसदों का भाजपा पर तंज, कहा-'विपक्ष पर एफआईआर कराकर सरकार डरा रही' योगी की पाती' में सीएम का संदेश : श्रावण को बनाएं सेवा, स्वच्छता और जल संरक्षण का जनअभियान

मनोरंजन

बेटी तारा के जन्मदिन पर भावुक हुए जय भानुशाली, बोले-'तुमने मेरी जिंदगी को एक खूबसूरत लव स्टोरी बना दिया'

03 अगस्त, 2026 04:02 PM

मुंबई : टेलीविजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। खासकर अपनी बेटी तारा के साथ उनका खास रिश्ता फैंस को काफी पसंद आता है। पिता और बेटी के बीच की प्यारी बॉन्डिंग कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। इस कड़ी में जय ने तारा के सातवें जन्मदिन के मौके पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए अपना प्यार जाहिर किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि तारा के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है।

दरअसल, जय भानुशाली ने इंस्टाग्राम पर बेटी तारा के साथ एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दोनों साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पिता-बेटी की बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत दिख रही है। इसके साथ जय ने अपनी बेटी के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा कि जिस दिन तारा उनकी जिंदगी में आईं, उसी दिन उनकी जिंदगी एक खूबसूरत प्रेम कहानी बन गई। उन्होंने अपनी बेटी के लिए ढेर सारी खुशियों की कामना की।

जय ने अपने पोस्ट में लिखा, ''जिस दिन तुम पैदा हुईं, उसी दिन तुमने मेरी जिंदगी को एक लव स्टोरी बना दिया। भगवान तुम्हें हमेशा खुशियां दें। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।''

जय का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि जय भानुशाली और अभिनेत्री माही विज की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों की जोड़ी टेलीविजन इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक रही है। शादी के बाद दोनों ने अपने परिवार को आगे बढ़ाते हुए साल 2017 में दो बच्चों को गोद लिया था। उन्होंने एक बेटे राजवीर और बेटी खुशी को अपने परिवार का हिस्सा बनाया। इसके बाद साल 2019 में जय और माही की पहली जैविक संतान तारा का जन्म हुआ।

जय और माही ने हमेशा अपने बच्चों को प्राथमिकता दी है। दोनों कई मौकों पर अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए नजर आए हैं। हालांकि, साल 2026 में दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया और अलग होने की जानकारी दी। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस फैसले के बारे में बताया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'विश्‍वनाथ एंड सन्स' मेरे करियर में एक नई पहचान लेकर आएगी, लंबे समय बाद निभाया ऐसा किरदार : अभिनेता सूर्या

'विश्‍वनाथ एंड सन्स' मेरे करियर में एक नई पहचान लेकर आएगी, लंबे समय बाद निभाया ऐसा किरदार : अभिनेता सूर्या

युवाओं को राज कुंद्रा की सलाह, बोले- 'ज्यादा मॉडर्न बनने की कोशिश मत करो'

युवाओं को राज कुंद्रा की सलाह, बोले- 'ज्यादा मॉडर्न बनने की कोशिश मत करो'

'मुझे जागरूक हिंदू बनना है', कंगना रनौत ने विचारधारा बदलने की आजादी पर उठाए सवाल

'मुझे जागरूक हिंदू बनना है', कंगना रनौत ने विचारधारा बदलने की आजादी पर उठाए सवाल

'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

'लॉक अप 2' से बाहर होने के बाद पामेला सेरेना ने खोले कई राज, आकांक्षा चमोला से दोस्ती और मैच-फिक्सिंग सीक्रेट पर की बात

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर का भावुक पोस्ट, बताई सच्चे दोस्त की अहमियत

यूरोप टूर से पहले जट्ट पहुंचा जापान, दिलजीत दोसांझ ने टोक्यो में की शॉपिंग, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया

यूरोप टूर से पहले जट्ट पहुंचा जापान, दिलजीत दोसांझ ने टोक्यो में की शॉपिंग, आइसक्रीम का लुत्फ उठाया

टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अगली एक्शन एंटरटेनर में हुई पश्मीना रोशन की एंट्री

टाइगर श्रॉफ और रेमो डिसूजा की अगली एक्शन एंटरटेनर में हुई पश्मीना रोशन की एंट्री

यामी गौतम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन, बोलीं- हिमाचल में हमारे खेत हैं...

यामी गौतम ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन, बोलीं- हिमाचल में हमारे खेत हैं...

साई पल्लवी की सादगी की मुरीद हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

साई पल्लवी की सादगी की मुरीद हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

कर्ण के नजरिए से देखें महाभारत की कहानी, अनुप सोनी बोले- किरदार को आवाज देना यादगार रहा

कर्ण के नजरिए से देखें महाभारत की कहानी, अनुप सोनी बोले- किरदार को आवाज देना यादगार रहा