Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
H-1B वीजा पर नए शुल्क का ट्रंप ने किया समर्थन, अमेरिकी कर्मचारियों की प्राथमिकता पर दिया जोर वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने-चांदी में खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 332 अंक टूटा; निफ्टी 23,692 पर एलेना रायबाकिना ने नाओमी ओसाका को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह: यूएस ओपन BRICS 2026: चार स्तंभों पर टिकी भारत की अध्यक्षता, रेजिलिएंस से सस्टेनेबिलिटी का नया एजेंडा BRICS सम्मेलन 2026: दिल्ली पुलिस ने की यात्रियों से यात्रा प्लान पहले से बनाने की अपील मुंबई में 9-10 सितंबर को BRICS वित्त मंत्रियों की बैठक, निर्मला सीतारमण ने तैयारियों की समीक्षा की 'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

मनोरंजन

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

08 सितंबर, 2026 12:08 PM

मुंबई : पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल लव गिल ने 'बिग बॉस 20' के घर में आते ही अपनी जिंदगी का एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिससे शायद बहुत से लोग खुद को जोड़ पाएंगे। शो को शुरू हुए अभी एक दिन ही हुआ है, लेकिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो चुका है।

इसी दौरान लव ने अमन गांधी के साथ बात करते हुए बताया कि बड़े होने के दौरान उन्हें अपने शरीर और वजन को लेकर लोगों की कई तरह की बातें सुननी पड़ीं। उन्हें सिर्फ ज्यादा वजन होने पर ही नहीं बल्कि वजन कम करने के बाद भी लोगों के तानों का सामना करना पड़ा। लव ने बताया कि उन्हें बहुत दुबला होने के कारण बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी है।

लव ने अमन से बातचीत के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ''जब मेरा वजन थोड़ा ज्यादा था, तो लोग मेरी बॉडी को लेकर कमेंट करते थे। फिर मैंने वजन कम किया, लेकिन उसके बाद भी लोगों के पास कहने के लिए कुछ न कुछ होता था।''

लव ने कहा, ''वे मुझसे कहते थे कि मैं बहुत पतली दिखती हूं या मुझसे पूछते थे कि मैंने कुछ खाया है या नहीं। ऐसा लगता था कि मैं कुछ भी करूं, लोगों के पास मेरे लुक के बारे में अपनी राय होती थी।"

लव की इस बातचीत में अमन गांधी ने भी अपनी बात रखी। अमन ने बताया कि उन्हें भी शरीर को लेकर लोगों की टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि बहुत पतला होने की वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।

लव गिल पंजाबी इंडस्ट्री में अभिनेत्री और मॉडल के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2019 में वह पंजाबी गायक करण औजला के एक लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। इसके बाद लव ने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और पंजाबी धारावाहिक 'तू पतंग मैं डोर' में जरीना का किरदार निभाया।

टेलीविजन के बाद लव ने फिल्मों में भी काम करना शुरू किया। साल 2021 में वह पंजाबी फिल्म 'कुड़ियां जवान बापू परेशान' में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने 'हेटर्ज', 'कुलचे छोले', 'गदर 1947: इक्क विच्छोड़ा' और 'वेखी जा छेड़ी ना' जैसी फिल्मों में काम किया। अब वह 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं।

'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर को हुई है। इस सीजन में मनोरंजन, संगीत, खेल और डिजिटल दुनिया से जुड़े कई चेहरे शामिल हुए हैं। लव गिल के अलावा एमसी मैरी कॉम, कनिका मान, माही विज, कुशाल तंवर, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, रिति तिवारी, उदिति सिंह, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटओपी, रोहेड खान और यंग डीएसए शो का हिस्सा हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

नाग पंचमी पर कुब्रा सैत का जागरूक संदेश - आस्था के नाम पर क्रूरता नहीं

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह

'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह

'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'

'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'

पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो

पंचायत सीजन 5 का मिला हिंट! ऐसी होगी आगे की कहानी, जानिए कब आएगा शो