Tuesday, September 01, 2026
BREAKING
संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 सितंबर को JPNIC: अखिलेश का फिर हमला, बोले ‘कुछ तो गड़बड़ है’, एलडीए को बताया ‘लखनऊ डिस्ट्रक्शन अथॉरिटी’ कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : 11 मौतों के बाद सात पुलिसकर्मी निलंबित, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार सितंबर में वैश्विक मंच पर छाएंगे पीएम मोदी, कूटनीतिक गतिविधियों से बढ़ेगा भारत का प्रभाव तमिलनाडु के 52 बड़े मंदिरों में आज से कैमरा वाले मोबाइल फोन पर बैन रेल सुरक्षा को मिलेगी मजबूती, मुरादाबाद डिवीजन में कवच 4.0 के लिए 170 करोड़ रुपए स्वीकृत बिश्केक SCO समिट: पीएम मोदी समेत दूसरे देशों के प्रमुखों ने घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर मणिपुर : नागा विधायकों ने अमित शाह से कुकी-जो नेताओं पर कार्रवाई की मांग की आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी अगस्त 2026: भारतीय कूटनीति का व्यस्त मास, मध्य एशिया से रूस, चीन और अफगानिस्तान तक सक्रिय रही दिल्ली

मनोरंजन

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

01 सितंबर, 2026 04:52 PM

मुंबई : अभिनेत्री ईशा रिखी जल्द ही रियलिटी शो 'बिग बॉस-18' में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में बताया कि वह अपनी असली पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए इस सीजन में आना चाहती है। अभिनेत्री ने बताया, "दर्शक मुझे अभी तक सिर्फ एक अभिनेत्री के तौर पर ही जानती है। मैं चाहती हूं कि लोग जानें कि ईशा रिखी कौन हैं और मेरी पर्सनैलिटी के सभी अलग-अलग शेड्स देखें।" अभिनेत्री ने आगे यह भी बताया कि वे शो में किस तरह से गेम खेलेंगी। उन्होंने कहा, "मैं असली रहूंगी क्योंकि मैं दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं। मुझे वो बनना नहीं पसंद है, जो मैं नहीं हूं। मैं शो को ईमानदारी से खेलने की कोशिश करूंगी और उम्मीद है कि इसे ईमानदारी से जीतूंगी भी।"

अभिनेत्री का मानना है कि शो में जाने के बाद उनका सबसे चैलेंज पब्लिक जजमेंट हो सकता है। अभिनेत्री ने बताया कि वे शो में सिचुएशन को किस तरह से डील करेंगी। उन्होंने कहा, "जब मुझे लगेगा कि किसी तरह की बात को शांति से डील करना चाहिए, तो मैं उसे वैसे ही करूंगी, लेकिन जब सिचुएशन संभल नहीं रही, तो मैं जरूर सख्ती से पेश आऊंगी।"
समाचार एजेंसी ने ईशा रिखी से सवाल किया, "हमने बिग बॉस को कंटेस्टेंट्स के पिछले रिश्तों को घर में लाते देखा है, जिसमें उनके एक्स-पार्टनर भी शामिल हैं। आप ऐसी सिचुएशन से कैसे निपटेंगे?" अभिनेत्री ने कहा, "जो भी होगा, देखा जाएगा। मेरे पास इसके लिए कोई प्लान या तैयारी नहीं है।"

अभिनेत्री ने बताया कि वह इस शो में अपनी मां की वजह से जा रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं आमतौर पर अपने दोस्तों के लिए आखिर तक जाती हूं और उनके लिए स्टैंड लेती हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि शो के अंदर मेरी दोस्ती कितनी स्ट्रांग होगी। मैं अच्छा खेलने जा रही हूं और मैं अपनी मां के लिए शो जीतना चाहती हूं। तो, जाहिर है, मैं ट्रॉफी को प्रायोरिटी देने की पूरी कोशिश करूंगी।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं एक इमोशनल इंसान हूं, इसलिए मुझे थोड़ा डर है कि कहीं इमोशंस या दोस्ती की वजह से मैं खुद को चोट न पहुंचा लूं, लेकिन इस बार, मेरा फोकस पक्का ट्रॉफी जीतने पर है।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

आकृति कक्कड़ ने दिलाई 70-80 के दशक की यादें, 'ओ जानू' में दिखे पुराने सितारों के रंग

आकृति कक्कड़ ने दिलाई 70-80 के दशक की यादें, 'ओ जानू' में दिखे पुराने सितारों के रंग

पिता-बेटे के रिश्ते की अनकही कहानी लेकर आ रहे अंशुमान झा और रघुबीर यादव, इस दिन रिलीज होगी 'ओम का हरि'

पिता-बेटे के रिश्ते की अनकही कहानी लेकर आ रहे अंशुमान झा और रघुबीर यादव, इस दिन रिलीज होगी 'ओम का हरि'

'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास

'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास

भगवान शिव की भक्ति में लीन हुईं ईशा कोप्पिकर, घर पर रुद्राभिषेक कर मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद

भगवान शिव की भक्ति में लीन हुईं ईशा कोप्पिकर, घर पर रुद्राभिषेक कर मांगा सुख-शांति का आशीर्वाद

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले-'वो फल खाते ही नहीं हैं'

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन ने खोला बेटे अभिषेक का राज, बोले-'वो फल खाते ही नहीं हैं'

चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

चंकी पांडे ने वडोदरा पहुंचकर लूटी महफिल, बोले- बच्चे जैसा महसूस कर रहा था

'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन में स्पेशल होस्ट बनेंगे अजय देवगन, बोले-'किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें'

'क्राइम पेट्रोल' के नए सीजन में स्पेशल होस्ट बनेंगे अजय देवगन, बोले-'किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें'

इमरान हाशमी का फैन समझकर बनाया 'पिया घर आया', अखिल सचदेवा ने बताया गाने का पूरा किस्सा

इमरान हाशमी का फैन समझकर बनाया 'पिया घर आया', अखिल सचदेवा ने बताया गाने का पूरा किस्सा