Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

बारिश ने बिगाड़ा खेल, KKR-पंजाब को साझा करना पड़ा 1-1 अंक

07 अप्रैल, 2026 01:02 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 12वां मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया।

सोमवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस टीम को महज 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जैवियर बार्टलेट ने फिन एलन (6) को आउट किया।

कैमरून ग्रीन (4) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली बॉल पर कैच आउट हो गए। बार्टलेट ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर लिए थे।

यहां से कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 8) और अंगकृष रघुवंशी (नाबाद 7) ने नाइट राइडर्स को संभालने की कोशिश की। टीम ने 3.4 ओवरों के खेल तक 2 विकेट खोकर 25 रन बना लिए थे, लेकिन इसी बीच बारिश ने खेल को रोक दिया।

रात करीब साढ़े दस बजे बारिश रुकी, जिसके आधे घंटे बाद अंपायर्स ने दोनों कप्तानों से बात की, जिसके बाद उन्हें हाथ मिलाते हुए देखा गया। अगर यह 5 ओवर का मैच होता, तो केकेआर को नुकसान उठाना पड़ सकता था, क्योंकि उनके पास सिर्फ 1.2 ओवर शेष थे और स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन भी नहीं थे।

दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया, जिसके साथ केकेआर ने अपना खाता भी खोल लिया है। यह टीम 3 मुकाबलों में 1 अंक के साथ 8वें पायदान पर पहुंच गई है। केकेआर को उसके पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 65 रन से मात दी थी।

दूसरी ओर, 3 मुकाबलों में 5 अंकों के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान पर है। इस टीम ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज की।

पंजाब किंग्स अपना अगला मैच 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ खेलेगी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के विरुद्ध मुकाबले में उतरेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे